Breaking News

क्या करें अगर बुख़ार आए ? अभी मौसमी बुख़ारों का मौसम चल रहा है।:- डॉ. अदीबा

क्या करें अगर बुख़ार आए ? अभी मौसमी बुख़ारों का मौसम चल रहा है।:- डॉ. अदीबा
कई बार बुख़ार आते ही लोग घबरा कर ख़ुद से तरह तरह के जाँच करा लेते हैं जिससे बेवजह पैसे की बर्बादी होती है।ज़्यादातर मौसमी बुख़ार ख़ुद से ही 2-3 दिनों में ठीक हो जाते हैं।

क्या करें अगर बुख़ार आए
1) ज़्यादा से ज़्यादा आराम करें
2) बुख़ार आने पर पैरासिटमोल की गोली लें
3) ज़्यादा से ज़्यादा पेय पदार्थ लें
4) सुपाच्य भोजन लें।
ये एक ग़लत अवधारणा है की बुख़ार में चावल या अंडा नहीं ख़ाना चाहिये। आप बिलकुल ले सकते हैं।

5) पीने का पानी उबाल कर फिर ठंढा कर के पियें।
6) गरम पानी में नमक डाल कर gargle करें
7) ORS घोल का उपयोग करें

 

❌कब हो जायें सतर्क और तुरंत लें चिकित्सकीय परामर्श ?❌
1) अगर आप पहले से ही अन्य बीमारी से ग्रसित हैं
2) अगर दवाई से भी बुख़ार कम ना हो या 3 दिनों के बाद भी बुख़ार आये
3) बुख़ार के साथ साथ पेट दर्द, डायरिया जैसे लक्षण हों
4) शरीर पे लाल धब्बे जैसे निशान आ जाएँ।

ऐसी परिस्थिति में अपने नज़दीकी चिकित्सक से मिल कर दिखाएं।

About NewsDesk

Check Also

नक़ी रज़ा ने सपा छोड़ फिर कांग्रेस में वापसी की

  आज दिनांक 9 जून 2025 को समाजवादी पार्टी के नेता नकी रजा समाजवादी पार्टी …