Breaking News

मिर्ज़ा नुसरत अली साहब को ग्लोबल एक्सप्रेस मीडिया के माध्यम से किए जा रहे उत्कृष्ट मीडिया कार्यों तथा अतबात-ए-आलिया की ज़ियारत यात्राओं को प्रोत्साहित करने में उनके योगदान के लिए यूनिटी अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

13 जून -लखनऊ में “यूनिटी अवॉर्ड 2026” समारोह का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों का सम्मान

लखनऊ, 13 जून: प्रसिद्ध समाजसेवी जनाब निहाल खान साहब द्वारा “यूनिटी अवॉर्ड 2026” समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज, मीडिया, धर्म एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मिर्ज़ा नुसरत अली साहब को ग्लोबल एक्सप्रेस मीडिया के माध्यम से किए जा रहे उत्कृष्ट मीडिया कार्यों तथा अतबात-ए-आलिया की ज़ियारत यात्राओं को प्रोत्साहित करने में उनके योगदान के लिए यूनिटी अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार मौलाना निहाल रिज़वी साहब को कारवां-ए-नूर के माध्यम से ज़ायरीन की उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया, जबकि मौलाना ज़ामिन जाफ़री साहब (मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाह अल-उज़्मा बशीर नजफ़ी दाम ज़िल्लहु अल-आली के प्रतिनिधि) को इराक में ज़ायरीन-ए-अतबात-ए-आलिया के मार्गदर्शन, सेवा एवं धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में मौलाना जरवाली साहब को भी उनकी निरंतर कौमी एवं सामाजिक सुधार संबंधी सेवाओं के लिए यूनिटी अवॉर्ड 2026 प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जनाब कौसर मिर्ज़ा साहब, जनाब राजा मिर्ज़ा साहब, जनाब वसीम साहब, जनाब बबलू मेहदी साहब, जनाब अलमास साहब सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के समापन पर मौलाना मिर्ज़ा नुसरत अली साहब ने दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया तथा आयोजक जनाब निहाल खान साहब एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

अंत में जनाब निहाल खान साहब और जनाब कौसर मिर्ज़ा साहब ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Lucknow Hosts “Unity Award 2026” Ceremony; Eminent Personalities Honoured for Outstanding Contributions

Lucknow, 13 June : A prestigious “Unity Award 2026” ceremony was organized by noted social worker Mr. Nihal Khan, where distinguished individuals from various fields were honoured with shawls and awards in recognition of their remarkable services to society.

On this occasion, Mirza Nusrat Ali was presented with the Unity Award 2026 for his notable contributions through Global Express Media and for promoting and documenting the spiritual journeys of pilgrims visiting the Holy Shrines (Atbaat-e-Aaliya).

Maulana Nihal Rizvi was honoured for his outstanding services to pilgrims through Karwan-e-Noor, while Maulana Zamin Jafri, representative of Grand Ayatollah Bashir Najafi, received the award for his dedicated services, guidance, and support to pilgrims of the Holy Shrines in Iraq, as well as his contributions to religious and social activities.

The Unity Award 2026 was also presented to Maulana Jarwali in recognition of his continuous efforts toward social reform and community development.

Among those present at the ceremony were Mr. Kauser Mirza, Mr. Raja Mirza, Mr. Waseem, Mr. Bablu Mehdi, Mr. Almas, and several other distinguished guests from different walks of life.

Concluding the event, Maulana Mirza Nusrat Ali offered prayers and appreciated the efforts of the organizer Mr. Nihal Khan and his team for successfully conducting the programme.

In the end, Mr. Nihal Khan and Mr. Kauser Mirza expressed their gratitude to all guests and participants for their presence and support. The ceremony concluded with a message of unity, harmony, and community service.

About NewsDesk

Check Also

सत्य एकमुखी होता है और असत्य दशमुखी! :- मिर्ज़ा नुसरत

सत्य एकमुखी होता है और असत्य दशमुखी! आज सत्य की जीत का दिन है और …