Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में काव्या भूषण तिवारी को गोल्ड मेडल

 

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा काव्या भूषण तिवारी को गोल्ड मेडल
लखनऊ, 12 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर द्वितीय कैम्पस के कक्षा-6 की मेधावी छात्रा काव्या भूषण तिवारी ने हिन्दी ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ओलम्पियाड में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर हिन्दी ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही साथ हिन्दी भाषा का ज्ञान छात्रों के नैतिक व चारित्रिक विकास हेतु भी अपरिहार्य है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने काव्या के हिन्दी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सी.एम.एस. के छात्र अंग्रेजी भाषा में तो अपने ज्ञान का परचम लहराते ही हैं, साथ ही मातृभाषा हिन्दी में भी अपना आधिपत्य स्थापित करते हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

 

About NewsDesk

Check Also

शुभमन गिल का शतक, गुजरात की धमाकेदार एंट्री; राजस्थान को हराकर फाइनल में पहुंची GT

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स …