भक्कू से अब फेंकू साहेब भी चकित ! :-कासनी
फेंकू साहेब : अगर तुम्हारे पास बीस बीघा खेत हैं तो क्या तुम उसका आधा ग़रीबों को दे दोगे ?
भक्कू : हाँ दे देंगे !
फेंकू : अगर तुम्हारे पास दो घर हैं तो क्या तुम एक घर ग़रीबों को दे दोगे ?
भक्कू : हाँ दे देंगे !
फेंकू : अगर तुम्हारे पास दो कारें हैं तो क्या तुम एक कार ग़रीब को दे दोगे ?
भक्कू : हाँ दे देंगे !
फेंकू : अगर तुम्हारे पास बीड़ी का बंडल हैं तो क्या उनमें से दो बीड़ी तुम अपने साथी को दे दोगे ?
भक्कू : नहीं, बीड़ी तो बिल्कुल नहीं देंगे !
अब फेंकू चकित। पूछता है : तुम अपना खेत दे दोगे ग़रीबों को, घर दे दोगे, कार दे दोगे मगर बीड़ी नहीं दोगे ! बड़ा-बड़ा बलिदान कर सकते हो और बीड़ी नहीं दे सकते !!? आख़िर क्यों ?
भक्कू : ऐसा है कि हमारे पास न तो खेत हैं, न घर है और ना ही कार है ! हमारे पास तो सिर्फ़ बीड़ी का बंडल ही है ! कैइसे दे सकते हैं !!
भक्कू से अब फेंकू साहेब भी चकित ! :-कासनी
Global Express Live