Breaking News

सऊदी अरब से भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा, उमराह यात्रियों को मिलेगी राहत

सऊदी अरब से भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा, उमराह यात्रियों को मिलेगी राहत

जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार, सऊदी अरब से भारत के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों के तहत Flynas ने अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है।

दमाम से लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कोझिकोड और कोच्चि के लिए अतिरिक्त उड़ानें घोषित की गई हैं। वहीं, रियाद से दिल्ली, हैदराबाद और कोझिकोड के लिए भी चुनिंदा तारीख़ों पर उड़ानें उपलब्ध होंगी।

जेद्दा और मदीना से सऊदी एयरलाइंस की भारत के लिए सेवाएं जारी हैं। अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के ज़रिए भी एक स्टॉप पर भारत पहुंचने के विकल्प उपलब्ध हैं।

भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास उड़ानों में व्यवधान से प्रभावित भारतीय नागरिकों, विशेषकर उमराह यात्रियों की सहायता के लिए एयरलाइंस और सामुदायिक संगठनों के संपर्क में हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान का समय और बुकिंग की स्थिति ज़रूर सत्यापित कर लें। भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए जेद्दा और मक्का में 24 घंटे कंट्रोल रूम भी सक्रिय हैं।

#SaudiArabia #India #UmrahPilgrims #Flynas  #globalexpress 

About NewsDesk

Check Also

रूस के मुफ्ती-ए-आज़म का सऊदी हुकूमत को बड़ा ख़त

रूस के मुफ्ती-ए-आज़म का सऊदी हुकूमत को बड़ा ख़त, तेहरान में आपात मुस्लिम शिखर सम्मेलन …