Breaking News

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर सुरवीन चावला ने किया समर्थन, कही ये अहम बात।

 

Surveen Chawla on 8 Hour Shift: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्ममेकर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म स्पिरिट में काम कर रही थीं. हालांकि, दीपिका की डिमांड्स के चलते संदीप ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया. खबरें थीं कि दीपिका ने 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड की थी. अब कई लोग दीपिका के सपोर्ट में आ गए हैं.

क्रिमिनल जस्टिस में नजर आ रहीं सुरवीन चावला ने इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने दीपिका को सपोर्ट किया है.

सुरवीन चावला ने कहा ये

सुरवीन चावला ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज इंडस्ट्री में मदर्स के लिए माहौल और ज्यादा अनुकूल होना चाहिए. खासकर जो नई मां बनी हैं. नई मां बनना बहुत रिस्ट्रसिक्शन के साथ आता है. जब बच्चे की बात होती है तो बहुत कुछ करना पड़ता है. हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए. नई मांओं को सपोर्ट देने की जरुरत है. हमें ऐसे काम करना चाहिए जो मेकर्स और एक्टर्स दोनों के लिए काम करे. मुझे नहीं लगता कि ये ऐसा कुछ है जिस पर सवाल उठाया जाना चाहिए. मैं ये भी नहीं जानना चाहती कि ऐसा क्यों हुआ. ये बस जरूरत है.’

आगे उन्होंने कहा, ‘आप किसी एक्टर से ये ले नहीं सकते हो. कोई मां है और वो प्रॉपर टाइम नहीं दे पा रही हैं इसीलिए आप किसी से उनका पैशन नहीं छीन सकते हो. इस इंडस्ट्री में बहुत घंटों काम करना पड़ता है. जब हम शूट करते हैं तो ये क्रैजी होता है. आप बहुत मेहनत करते हो. ऐसे दिन भी आते हैं जब आपनी फैमिली को देख भी नहीं पाते हो. मुझे नहीं लगता कि ये फेयर है. मुझे लगता है कि इस इंडस्ट्री में हमें प्रॉपर रूल की जरुरत है ताकि लोग अपनी जिंदगी में बैलेंस बना सकें.’

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …