Breaking News

साउथपोर्ट में चाकूबाजी, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ‘बच्चों पर चाकू से किया गया हमला’ था

Southport Stabbing: साउथपोर्ट में चाकू से हमला करने की घटना में कई लोगों के मारे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने एक शख्स को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। मर्सिसाइड पुलिस ने कहा कि हमले में “कई लोगों के मारे जाने की सूचना” है। पुलिस को सुबह करीब 11.50 बजे साउथपोर्ट के हार्ट स्ट्रीट पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी शख्स को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

बच्चों पर किया गया हमला

नॉर्थ वेस्ट एम्बुलेंस सर्विस (NWAS) ने कहा कि उनकी तरफ से साउथपोर्ट के हार्ट स्ट्रीट पर कई तरह के संसाधन भेजे हैं। साउथपोर्ट में हुए हमले में कई लोगों समेत बच्चों के भी घायल होने की आशंका है। अधिकारियों ने लोगों से हार्ट स्ट्रीट के आसपास के इलाके से दूर रहने का आग्रह किया है। साथ ही यह भी कहा है कि आम जनता के लिए ‘कोई बड़ा खतरा’ नहीं है। हालात का आकलन किया जा रहा है।

की गई घेराबंदी

हार्ट स्ट्रीट पर स्थित ब्रिज कैफे के एक कर्मचारी ने मेल ऑनलाइन को बताया, ‘हमें बताया गया कि कोई बच्चों पर चाकू से हमला कर रहा है। सब जगह घेराबंदी कर दी गई है, हर चौराहे पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी हैं।’

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …