Breaking News

विधानसभा की ओर जाने से पहले रूट प्लान को देखें: इन रास्तों पर वाहन हजतरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगे – Lucknow News

 

विधान सभा का सत्र सोमवार को शुरू हुआ है। यह डायवर्जन सत्र समाप्ति तक लागू रहेगा।

लखनऊ में विधान मण्डल के दूसरे सत्र के शुरू होने के चलते मंगलवार को इन रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। इसके चलते विधान सभा और हजरतगंज की तरफ आने वाले इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

.

इन रास्तों पर लागू होगा डायवर्जन

  • बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगे। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेगा।
  • डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।
  • रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेगे। इधर जाने वाले वाहन कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर जा सकेंगे।
  • संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। यह बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए जा सकेंगी।
  • केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। यह बसें लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।
  • गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर जा सकेंगी।
  • सिकन्दरबाग चौराहे से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुए जा सकेगा।
  • परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वाले वाहन कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर जा सकेंगे।
  • डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर जा सकेगा।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …