Breaking News

भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अभिनेता दर्शील सफारी एवं अली हाजी ने बाँधा समाँ

भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अभिनेता दर्शील सफारी एवं अली हाजी ने बाँधा समाँ

अच्छी फिल्में बच्चों को अच्छा इंसान बनाती हैं:भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा

लखनऊ, 18 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चलरहे सातदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के चौथे दिन का उद्घाटनआज बतौर मुख्य अतिथि पधारे वरिष्ठ पत्रकार श्री सुधीर मिश्रा ने किया।इस अवसर पर भजन सम्राट पद्मश्री श्री अनूप जलोटा एवं अभिनेता दर्शीलसफारी एवं अली हाजी ने अपनी उपस्थिति से अभूतपूर्व समाँ बाँधा एवंहजारों की संख्या में बाल फिल्मोत्सव का आनंद उठाने आये छात्रों का खूबउत्साहवर्धन किया और मनोबल बढ़ाया।इस अवसर पर अपने सम्बोधनमें मुख्य अतिथि श्री सुधीर मिश्रा ने कहा कि सी.एम.एस. के संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी जी ने इस बाल फिल्मोत्सव के माध्यम से बच्चों कोनैतिक, चारित्रिक सामाजिक रूप से शिक्षित जागरूक करने का सपनापूरा किया भजन सम्राट पद्मश्री श्री अनूप जलोटा ने छात्रों का उत्साहवर्धनकरते हुए कहा कि अच्छी फिल्में बच्चों को अच्छा इंसान बनाती हैं। मुझेविश्वास है कि आप सभी बच्चे यहाँ दिखाई जा रही शिक्षात्मक बाल फिल्मोंसे शिक्षा ग्रहण कर एक नये और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

इस अवसर पर अभिनेता दर्शील सफारी एवं अली हाजी ने भी छात्रों काखूब उत्साहवर्धन किया।बाल फिल्मोत्सव के चौथे दिन आज आजशिक्षात्मक फिल्मों की शुरुआत नीतिश कुमार द्वारा निर्देशित भारतीय बालफिल्ममाई सुपर हीरो से हुई। इसके अलावा विभिन्न देशों कीअलगअलग भाषाओं में बनी फिल्मों को अंग्रेजी हिन्दी अनुवाद भी फिल्मके साथसाथ ही चलता रहता है जिससे बच्चे आसानी से फिल्म के कथानकको समझ सकें। बाल फिल्मोत्सव में आज करीब 50 स्कूलों के दस हजार सेअधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से प्रेरणा ग्रहण की।बालफिल्मोत्सव में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु पधारे फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियोंने आज एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से मुलाकात की और बालफिल्मोत्सव पर अपने विचार व्यक्त किये। विदित हो कि 15 से 21 अप्रैलतक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय बालफिल्म महोत्सव में 91 देशों की 500 से अधिक शिक्षात्मक बाल फिल्मेंनिःशुल्क प्रदर्शित की जा रही हैं।

About NewsDesk

Check Also

‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में Sanjay Dutt ने मांगी माफी, महिला आयोग के सामने पेश हुए

कन्नड़ फिल्म KD – The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठे …