Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के पाँचवे दिन फिल्म से जुड़ी प्रख्यातहस्तियों श्री तलत अजीज,सादिया सिद्दीकी, दिव्या भट्टाचार्य एवं पार्थसारथी दास ने बढ़ाई समारोह की रौनक

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के पाँचवे दिन फिल्म से जुड़ी प्रख्यातहस्तियों श्री तलत अजीज,सादिया सिद्दीकी, दिव्या भट्टाचार्य एवं पार्थसारथी दास ने बढ़ाई समारोह की रौनक

अनूठा है सी.एम.एस. का बाल फिल्मोत्सव: छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ, 19 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चलरहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 देशों की बेहतरीन शिक्षात्मक वप्रेरणादायी फिल्मों से प्रेरणा लेने छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने एक स्वरसे कहा कि सी.एम.एस. का यह बाल फिल्मोत्सव अनूठा है जो किशोर वयुवा पीढ़ी को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने के साथ ही जीवन मूल्यों वचारित्रिक उत्कृष्टता की शिक्षा भी दे रहा है। अभिभावकों का कहना था किहर चीज किताबों से या घर पर नहीं सीखी जा सकती। देश–विदेश की इनबाल फिल्मों में जीवन के विविध आयाम समाये हुए हैं जो छात्रों को सही वगलत का चुनाव करने की योग्यता प्रदान करेंगे। इस सात–दिवसीयअन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में 91 देशों की 500 से अधिक शिक्षात्मकबाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जा रही हैं।

​बाल फिल्मोत्सव के पाँचवे दिन का शुभारम्भ आज मुख्य अतिथि श्रीअशोक शर्मा, वाइस प्रेसीडेन्ट, मीडिया सल्यूशन्स, अमर उजाला, नई दिल्लीने दीप प्रज्वलित कर किया जबकि फिल्म से जुड़ी प्रख्यात हस्तियों श्री तलतअजीज, सादिया सिद्दीकी, दिव्या भट्टाचार्य एवं पार्थसारथी दास ने अपनीउपस्थिति से समारोह की रौनक में चार–चांद लगा दिये और छात्रों का खूबउत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीअशोक शर्मा ने कहा कि यह बाल फिल्मोत्सव अपने आप में ऐतिहासिक है, जहाँ शैक्षिक फिल्मों के माध्यम से बच्चों का चरित्र निर्माण किया जा रहा है।

प्रख्यात गायक श्री तलत अजीज ने कहा कि बाल फिल्मों के प्रति बच्चों काउत्साह इस महोत्सव की अभूतपूर्व सफलता की कहानी स्वयं बयां कर रहाहै। अभिनेत्री सुश्री सादिया सिद्दीकी का कहना था कि बच्चों के नैतिक वचारित्रक विकास के लिए इतना बड़ा आयोजन लखनऊ में हो रहा है, जिसकेलिए सी.एम.एस. प्रबन्धन वास्तव में बधाई का पात्र है।

प्रेस कान्फ्रेन्स मेंअन्तर्राष्ट्रीय ज्यूरी सदस्यों ने पत्रकारों से मुलाकात की। ये ज्यूरी सदस्यविभिन्न देशों की सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्मों का चयन में योगदान दे रहे हैं, जिन्हेंबाल फिल्मोत्सव के समापन अवसर पर दस लाख रूपये के नगद पुरस्कार सेसम्मानित किया जायेगा।

About NewsDesk

Check Also

‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बावजूद गणपति दर्शन के लिए पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र गणपति उत्सव के मौके पर पुणे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान …