Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव -2024 फिल्म अभिनेता रूद्र सोनी, कृष सोनी, ब्रिजेन्द्र काला एवं सुहानी सरीन ने बढाई फिल्मोत्सव की रौनक

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव(आई.सी.एफ.एफ.-2024) का भव्य उद्घाटन

फिल्म अभिनेता रूद्र सोनी, कृष सोनी, ब्रिजेन्द्र काला एवं सुहानी सरीन ने बढाई फिल्मोत्सव की रौनक

सी.एम.एस. बच्चों को ज्ञानवान संस्कारवान बना रहा है: श्री दुर्गा शंकरमिश्र, आई..एस., मुख्य सचिव, .प्र.

लखनऊ, 15 अप्रैल।  सिटी मोन्टेसरी स्कूल के फिल्म्स डिवीजन केतत्वावधान में विश्व का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव(आई.सी.एफ.एफ.-2024) आज से सी.एम.एस. सी.एम.एस. कानपुर रोडऑडिटोरियम में प्रारम्भ हो गया। मुख्य अतिथि श्री दुर्गा शंकर मिश्र, आई..एस., मुख्य सचिव, .प्र. ने दीप प्रज्वलित कर बाल फिल्मोत्सव काउद्घाटन किया उद्घाटन किया और इस अवसर पर कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीयबाल फिल्मोत्सव के माध्यम से सी.एम.एस. सिर्फ अपने ही नहीं अपितु सभीस्कूलों के छात्रों को ज्ञानवान संस्कारवान बना रहा है।

सी.एम.एस. संस्थापिकानिदेशिका डा भारती गाँधी ने इस अवसर पर बाल फिल्मों सेप्रेरणा ग्रहण करने पधारे हजारों छात्रों से कहा कि आप सब जीवन में बड़ालक्ष्य रखें। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अवसर परसभी आमन्त्रित अतिथियों विशिष्ट हस्तियों का हार्दिक स्वागत करते हुएकहा कि अच्छी फिल्में बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं और उन्हेंसंस्कारवान बनाती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का शुभारम्भ बाल फिल्मविश्व एकता के पथिकडा. जगदीश गाँधीसे हुआ। जगदीश गाँधी कीशून्य से शिखर तक की जीवन यात्रा एवं  शिक्षा जगत, सामाजिक उत्थानएवं भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को फिल्माया गया है।

जबकि फिल्म जगत से जुड़ी प्रख्यात हस्तियों अभिनेता रूद्र सोनी, कृषसोनी, ब्रिजेन्द्र काला एवं अभिनेत्री सुहानी सरीन ने अपनी उपस्थिति सेसमारोह की गरिमा में चारचाँद लगा दिये। इस अवसर पर लगभग 10,000 से अधिक छात्रों, शिक्षकों अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन कीसार्थकता सिद्ध कर दी। अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का आयोजन 15 से21 अप्रैल तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।इस अवसर पर आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में लखनऊ पधारे विशिष्टअतिथियों ने इस ऐतिहासिक आयोजन पर अपने विचार व्यक्त किये। सातदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव सभी के लिए पूर्णतया निःशुल्कहै। बाल फिल्मोत्सव में 91 देशों की लगभग 501 बाल फिल्में प्रदर्शित कीजा रही हैं। फिल्म फेस्टिवल में प्रथम शो प्रातः 9.00 बजे से एवं दूसरा शोदोपहर 12.00 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

About NewsDesk

Check Also

‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में Sanjay Dutt ने मांगी माफी, महिला आयोग के सामने पेश हुए

कन्नड़ फिल्म KD – The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठे …