Breaking News

खांसी और जमे हुए बलगम से परेशान हैं? अपनाएं यह असरदार देसी नुस्खा और पाएं तुरंत राहत!

 

मौसम बदलने से हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती है। कुछ ही हफ्तों में काफी मौसम में बदलाव आया है। इस मौसम अपनी सेहत पर ध्यान देना काफी जरुरी है। बार-बार खांसी और गले की खराश से लोग परेशान हो जाते है। छाती में जमा हुआ बलगम से इतनी दिक्कत दे देती है कि सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। सीने में जमा हुआ बलगम के कारण गले और छाती में दर्द होने लगता है। अगर आप इन समस्याओं से परेशान हैं तो आप अपनी रसोई में रखें इन चीजों से आराम पा सकते हैं। आइए आपको इस देसी नुस्खा के बारे में बताते हैं।
खांसी और सीने में जमे बलगम को दूर भागने का देसी नुस्खा
– सबसे पहले आप 1 चम्मच शहद लें और इसमें 1 टीस्पून अदरक का जूस, 1 चुटकी हल्दी और चौथाई टीस्पून काली मिर्च मिला दीजिए। फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसको आप सोने से पहले ही करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
– काली मिर्च बलगम को भागने का कार्य करता है। इसके बाद कफ आसानी से निकल जाता है। काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह इंफ्लेमेशन को कम करती है और यह सांस लेने वाले मार्ग को भी साफ करती है।
– हल्दी में कर्क्युमिन होता है, जो बलगम को दूर करता है और इंफेक्शन्स से सुरक्षित रखता है।
– अदरक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जुकाम के लिए काफी फायदेमंद होता है। अदरक खांसी और गले की खराश दूर करने में मदद करता है।
– शहद में कई सारे गुण होते हैं, जो खांसी को दूर करते हैं। यह गले की सूजन को भी कम करता है। इस देसी नुस्खा को आप जरुर ट्राई करें। यह आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। 

About GE-Live

Check Also

दिल्ली-NCR में AQI 350 के पार, प्रदूषण के बीच अस्थमा के मरीज इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। वायु …