Breaking News

ताइक्वाण्डो में 2 गोल्ड समेत सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 5 पदक

 

ताइक्वाण्डो में 2 गोल्ड समेत सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 5 पदक

लखनऊ, अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने यूपी स्टेट ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2024 में दो गोल्ड मेडल समेत पाँच पदक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस के छात्र समर्थ प्रताप सिंह एवं अध्यान जायसवाल ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है जबकि प्रांजल श्रीवास्तव व तेजस सिंह ने सिल्वर मेडल एवं जायना भाटिया ने ब्रांज मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन सभी होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

About NewsDesk

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने जीता कांस्य, PM मोदी ने दी बधाई; बोले- आप पर गर्व है

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई है। …