Breaking News

‘वॉर 2’ ने रिलीज से पहले ही कमाए 90 करोड़, जूनियर NTR की फीस पहुंची 100 करोड़ के करीब!

 

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बिग बजट फिल्म ‘वॉर 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 14 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन रिलीज से पहले ही ‘वॉर 2’ के मेकर्स की लॉटरी लग गई है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही 22.5% करोड़ की लागत वसूल कर ली है. वहीं जूनियर एनटीआर को भी गजब का मुनाफा होता दिख रहा है.

दरअसल ‘वॉर 2’ के तेलुगु वर्जन को मेकर्स ने 90 करोड़ में बेच दिया है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा- ‘नागा वामसी ने वॉर 2 के तेलुगु राइट्स 90 करोड़ रुपए में हासिल कर लिए हैं. तेलुगु थिएटर माध्यम से होने वाला हर मुनाफा अब नागा वामसी के पास रहेगा और बदले में वाईआरएफ को 400 करोड़ रुपए के बजट में से 90 करोड़ रुपए की सीधी वसूली मिल गई है. तेलुगु का मामला अब दोनों के बीच सुलझ गया है.’


जूनियर एनटीआर ‘वॉर 2’ से कमाएंगे 100 करोड़ से ज्यादा!

    • ‘वॉर 2’ के लिए ऋतिक रोशन ने 50 करोड़ रुपए फीस ली है और साथ ही वो फिल्म के प्रॉफिट से भी शेयर लेंगे.

 

    • वहीं अब ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे साउथ स्टार जूनियर एनटीआर ने भी ये फॉर्मूला अपना लिया है.

 

    • जूनियर एनटीआर ने फिल्म के लिए ऋतिक रोशन से भी ज्यादा, 70 करोड़ रुपए फीस ली है.

 

    • साथ ही अब वो फिल्म का तेलुगु वर्जन खरीदने वाले नागा वामसी से भी प्रॉफिट का हिस्सा लेंगे.

 

    • ऐसे में जूनिटर एनटीआर ‘वॉर 2’ से 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमाई कर सकते हैं.

 

‘वॉर 2’ का बजट और स्टार कास्ट

    • अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ‘वॉर 2’ का बजट 400 करोड़ रुपए है.

 

    • रिपोर्ट्स की मानें तो ये भारत की सबसे महंगी स्पाई-थ्रिलर फिल्म है.

 

    • ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में दिखेंगे.

 

    • कियारा आडवाणी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. फिल्म के लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपए लिए हैं.

 

    • इसके अलावा अनिल कपूर भी ‘वॉर 2’ का हिस्सा हैं जिन्होंने 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.

 

 

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …