Breaking News

आज दुनिया में सबसे बड़ा 21 रमज़ान का जलूस 21 रमज़ान के जलूस के बानी हसन मिर्ज़ा

आज दुनिया में सबसे बड़ा 21 रमज़ान का जलूस
21 रमज़ान के जलूस के बानी हसन मिर्ज़ा

लखनऊ : 21 रमज़ान के जलूस के बानी हसन मिर्ज़ा की क़ब्र
हसन मिर्ज़ा ने एक सदी पहले हज़रत अली (ऐस) के जिस जलूस की बुनियाद रख्खी थी उस वक़त शायद उनको भी नहीं मालूम होगा कि ये जलूस दुनिया का सबसे बड़ा 21 रमज़ान का जलूस बन जायेगा |
आज दुनिया में सबसे बड़ा 21 रमज़ान का जलूस लखनऊ मैं होता है। जिस में लाखो की तादाद में लोग हज़रत अली (अस ) की शहादत मनाते हैं और रोज़ा रखकर दर्गाह से काज़मैन होते हूए लगभग 7 किलोमीटर पैदल ताबुत हज़रत अली (अस ) का हाथों और कांधो पे उठाये हुये तालकटोरा कर्बला ले जाते हैं और वहीं मोला अली (अस ) के रौज़े में ताबूत रखा जाता है।
ये हज़रत अली (अस ) का ताबूत आज भी लोगो की ज़ुबां पे ताबुते हसन मिर्ज़ा के नाम से ही जाना जाता है। कितने ख़लूस और ऐतेमाद से उनहोने इसकी बुनियाद रख्खी कि लोग ज़माना गुज़रने के बाद भी उनको याद कर रहे हैं |
सूर ए फ़तेहा की गुज़ारिश मरहूम हसन मिर्ज़ा के लिए |
:- (मिर्ज़ा नुसरत अली )

About NewsDesk

Check Also

11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। India Meteorological …