Breaking News

Fatty Liver में सुधार लाने में मदद कर सकती है ये देसी ड्रिंक, किचन की 3 चीजों से करें Liver Care

गलत खानपान और बिगड़ी जीवनशैली के चलते आज फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लंबे समय तक शरीर में बनी रहने वाली सूजन (इंफ्लेमेशन) इंसुलिन सेंसिटिविटी, मेटाबॉलिज्म और लिवर की सेहत को प्रभावित कर सकती है। इसका असर थकान, वजन बढ़ना, फैटी लिवर और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं के रूप में सामने आता है।

लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है, जो डिटॉक्सिफिकेशन और मेटाबॉलिज्म में बड़ी भूमिका निभाता है। ऐसे में सही खानपान और कुछ देसी उपाय अपनाकर लिवर हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। आयुर्वेद में हल्दी, काली मिर्च और नींबू को लिवर फंक्शन और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने में सहायक माना गया है।


फैटी लिवर में सहायक हैं हल्दी, काली मिर्च और नींबू

  • हल्दी
    हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन लिवर में सूजन को कम करने और फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है और फैटी लिवर, मेटाबॉलिक असंतुलन व इंफ्लेमेशन में सहायक माना जाता है।
    हल्दी का सेवन भोजन में या थोड़ी मात्रा में घी के साथ किया जा सकता है।

  • नींबू
    नींबू लिवर एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे फैट डाइजेशन और इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो सकती है। यह भोजन के बाद भारीपन और अपच की समस्या को कम करने में भी सहायक है।
    गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना या सलाद, दाल और सूप में नींबू निचोड़कर लेना फायदेमंद माना जाता है।

  • काली मिर्च
    काली मिर्च पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर में मौजूद पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है। यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने में सहायक हो सकती है।
    काली मिर्च को कूटकर सीमित मात्रा में खाने में शामिल किया जा सकता है। एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।


ध्यान रखें ये जरूरी बातें

यह देसी उपाय लिवर हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन फैटी लिवर की स्थिति में केवल इन्हीं पर निर्भर रहना सही नहीं है। संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

About GE-Live

Check Also

गर्मियों में दही खाते समय न करें ये आम गलतियां, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

गर्मियों के मौसम में दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें …