Breaking News

सेना ने कहा कि इजराइल की यह कार्रवाई गाजा को हिला दी है..।

यरूशलम: इजराइली सेना ने सभी फलस्तीनियों को ‘गाजा सिटी’ को खाली कर दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया है। इजराइली सेना की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इजराइली सेना ने युद्धग्रस्त क्षेत्र के उत्तर, दक्षिण और मध्य में नए सिरे से हमले शुरू किए हैं जिनमें पिछले 48 घंटों में दर्जनों लोग मारे गए हैं। सैन्य गतिविधियों में वृद्धि ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका, मिस्र और कतर के मध्यस्थ कतर की राजधानी दोहा में इजराइली अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे, ताकि गाजा के हमास आतंकवादी समूह के साथ काफी समय से लंबित संघर्ष विराम समझौते को आगे बढ़ाया जा सके।

युद्ध क्षेत्र बना रहेगा गाजा सिटी

इजराइली सेना ने शहर में पर्चे गिराए, जिनमें लोगों से दक्षिण की ओर जाने का आह्वान किया गया और कहा गया, ‘‘गाजा सिटी एक खतरनाक युद्ध क्षेत्र बना रहेगा।’’ इससे पहले मध्य गाजा में बुधवार तड़के इजराइल के हवाई हमले में छह बच्चों और तीन महिलाओं समेत 20 फलस्तीनी मारे गए जिनमें से कुछ इजराइली सेना द्वारा घोषित कथित ‘सुरक्षित क्षेत्र’ के अंदर थे। मध्यवर्ती शहर दीर अल-बलाह और उसके आसपास के शरणार्थी शिविरों पर लगातार दूसरी रात ये घातक हमले किए गए थे।

हमास आतंकियों को बना रहे निशाना

इजराइल का कहना है कि वह 9 महीनों से जारी सैन्य हमले के बाद गाजा के विभिन्न हिस्सों में फिर से संगठित हो रहे हमास आतंकियों को निशाना बना रहा है लेकिन हाल के दिनों में पूरे क्षेत्र में भारी हमलों का उद्देश्य संघर्ष विराम प्रयासों के बीच हमास पर दबाव बढ़ाना भी हो सकता है। इजराइल ने ‘गाजा सिटी’ सहित उत्तरी गाजा के निवासियों को महीनों पहले भी दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया था क्योंकि वह उत्तरी क्षेत्र में सैन्य अभियान चला रहा था। इसके बावजूद लाखों फलस्तीनी बुरी तरह प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में अब भी हैं और कई फलस्तीनियों का कहना है कि उनके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। गाजा सिटी उन क्षेत्रों में शामिल है जिन्हें युद्ध की शुरुआत में निशाना बनाया गया था और अब वहां फिर से हमले किए जा रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …