Breaking News

IND बनाम ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को करारी मात दी, शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी और सुंदर की गेंदबाजी

 

IND vs ZIM 3rd T20I Match Report: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच को 23 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज में अब 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद कप्तान गिल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर्स में 182 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं इस टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने अपनी आधी टीम 39 के स्कोर पर ही गंवा दी। हालांकि मायर्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर वह इस मुकाबले में शर्मनाक हार को टालने में जरूर कामयाब रहे। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रनों के स्कोर तक ही पहुंच सकी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

आवेश के बाद सुंदर ने दिए जिम्बाब्वे को झटके, मायर्स ने बचाई टीम की लाज

183 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत बेहद ही खराब देखने को मिली जिसमें टीम ने 19 के स्कोर तक अपने शुरुआती 3 विकेट गंवा दिए थे। पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर जिम्बाब्वे का स्कोर 37 रन था। इसके बाद 39 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। जिम्बाब्वे की पारी को यहां से डायोन मायर्स और क्लाइव मदांदे ने संभाला जिसमें दोनों ने 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर टीम का स्कोर 60 रनों तक पहुंचा दिया था। मदांदे और मायर्स के बीच छठे विकेट के लिए 57 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी देखने को मिली। मदांदे इस मैच में 26 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलने के बाद वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने।

डायोन मायर्स ने एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला तो जारी रखा लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। मायर्स ने इस मैच में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक भी लगाया उनके बल्ले से 49 गेंदों में 65 रनों की पारी देखने को मिली। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपने 4 ओवर्स में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आवेश खान ने 2 जबकि खलील अहमद भी 1 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।

गिल ने लगाया अर्धशतक तो गायकवाड़ ने खेली 49 रनों की पारी

इस मैच में भारतीय टीम की पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से जहां 49 गेंदों में 66 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने भी 28 गेंदों में 49 रन बनाए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल के बल्ले से भी 36 रनों की पारी देखने को मिली। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 4 बदलाव देखने को मिले थे। जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …