Breaking News

‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 8वें दिन ही दिखाया धमाल, पूरी कर ली बजट की भरपाई।

 

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 8: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई थी और फिर इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी की हर कोई हैरान रह गया. क्या वीकेंड और क्या वीकडेज इस फिल्म ने हर दिन सॉलिड कमाई की है. जहां ये कहा जा रहा था कि ‘सितारे जमीन पर’ टिकट खिड़की पर खास परफॉर्म नहीं कर पाएगी वहां इसने हर प्रीडिक्शन को गलत साबित किया और दर्शकों का दिल जीत लिया. अब ये फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. चलिए जानते हैं ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है>

सितारे जमीन परने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान की तीन साल के ब्रेक के बाद कमबैक फिल्म है. इस मूवी के कंटेंट और स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग की इतनी तारीफ हो रही है कि दर्शक सिनेमाघरों तक खींचे चले आ रहे हैं.इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ही 57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. इसके बाद वीकडेज में भी इसने ऐसा दम दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया. इसने नॉन हॉलीडे पर भी 5 करोड़ से ज्यादा की रेंज में ही कलेक्शन किया है जो किसी भी फिल्म के लिए काफी प्रभावशाली कलेक्शन है. इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो

    • ‘सितारे जमीन पर’ का पहले हफ्ते की कमाई 88.9 करोड़ रुपये रही.

 

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान स्टारर फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 6.50 करोड़ का कारोबार किया है.

 

    • इसी के साथ ‘सितारे जमीन पर’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 94.40 करोड़ रुपये हो गई है.

 

‘सितारे जमीन पर’ ने वसूल लिया बजट
‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. इस फिल्म की लागत 90 करोड़ रुपये है और इसने रिलीज के 8 दिनों में ही 95 करोड़ का कलेक्शन कर अपने बजट ये ज्यादा वसूल कर लिया है.

‘सितारे जमीन पर’ 100 करोड़ी बनने से इंचभर दूर
‘सितारे जमीन पर’ ने कमाल कर दिया है. इस फिल्म ने रिलीज के महज आठ दिनों में 95 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अब ये 100 करोड़ी बनने से महज 5 करोड़ रुपये दूर रह गई है. शनिवार को फिल्म इस आंकड़े को भी पर कर लेगी और इसी के साथ ये साल की छठी 100 करोड़ी फिल्म बन जाएगी.

About GE-Live

Check Also

‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में Sanjay Dutt ने मांगी माफी, महिला आयोग के सामने पेश हुए

कन्नड़ फिल्म KD – The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठे …