Breaking News

सलमान खान ने जिम में वर्कआउट करते हुए मिरर सेल्फी की शेयर, फैंस हुए उनकी फिटनेस के कायल।

 

Salman Khan Photos: सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. जैसे ही वो कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो उस पर कमेंट की बाढ़ आ जाती है. इस बार सलमान ने जिम से अपनी फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज से फैंस की नजर नहीं हट रही है. हर कोई सलमान की फिटनेस की तारीफ कर रहा है. फोटोज में सलमान अपने बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इन फोटोज के साथ फैंस को एक सलाह भी दे डाली है.

सलमान खान ने दी सलाह
सलमान ने मिरर फोटो डाली है और अपनी अपर बॉडी फ्लॉन्ट की है. वो अपने डोले दिखा रहे हैं. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘आईने में नजर आ रहे शख्स का ख्याल रखो और उसे प्रोटेक्ट करो. वो ही काम आएगा.’ सलमान खान के इस मैसेज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और खूब लाइक कर रहे हैं.

फैंस ने किए कमेंट
सलमान खान के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे भाईजान. वहीं दूसरे ने लिखा- 59 की उम्र में भी बेस्ट हो. एक ने लिखा- टाइगर जिंदा रहेगा इंशाअल्लाह. इस पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आए थे. ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. सलमान ने अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर ली है. रिपोर्ट्स की माने तो गलवान घाटी से इंस्पायर फिल्म है. इस फिल्म में वो फौजी के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन सलमान अभी से इसकी तैयारियों में लग गए हैं.

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …