Breaking News

हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल होने के बाद फैंस हुए परेशान

Salman Khan को मंगलवार रात Hinduja Hospital के बाहर देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल होने लगीं। अभिनेता ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आए और उनके साथ कड़ी सुरक्षा भी मौजूद थी।

सलमान खान हॉस्पिटल के बाहर किसी से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। हालांकि वह वहां किस वजह से पहुंचे थे, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जैसे ही उनके वीडियोज इंटरनेट पर आए, फैंस ने चिंता जतानी शुरू कर दी और लगातार पूछने लगे कि सब कुछ ठीक है या नहीं।

हॉस्पिटल से बाहर निकलते समय सलमान खान पैपराजी पर नाराज भी नजर आए। कैमरों की भीड़ देखकर उन्होंने नाराजगी जताई, जिसके बाद वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी मांगी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

इससे पहले सलमान खान के पिता Salim Khan को फरवरी में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है और वह घर पर आराम कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म सिकंदर में दिखाई दिए थे। वहीं उनकी अगली फिल्म मातृभूमि को लेकर भी चर्चा बनी हुई है, जिसमें Chitrangda Singh भी नजर आएंगी। फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है।

About GE-Live

Check Also

‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बावजूद गणपति दर्शन के लिए पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र गणपति उत्सव के मौके पर पुणे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान …