Breaking News

रूस के मुफ्ती-ए-आज़म का सऊदी हुकूमत को बड़ा ख़त

रूस के मुफ्ती-ए-आज़म का सऊदी हुकूमत को बड़ा ख़त, तेहरान में आपात मुस्लिम शिखर सम्मेलन बुलाने की मांग

मॉस्को से एक अहम कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। रूस के मुफ्ती-ए-आज़म अलबीर करगानोव ने सऊदी अरब के शासक को एक आधिकारिक और महत्वपूर्ण पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मांग की है कि सभी मुस्लिम देशों के नेताओं का एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन तेहरान में बुलाया जाए।

मुफ्ती करगानोव का कहना है कि अब क्षेत्रीय फैसले मुस्लिम उम्मा को खुद करने चाहिए और इसमें किसी भी पश्चिमी या अमेरिकी “मध्यस्थ” की भूमिका स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम रूस की ओर से तेहरान की बढ़ती राजनीतिक अहमियत को दर्शाता है। साथ ही, इसे वाशिंगटन की मध्यस्थता वाली भूमिका के कमजोर होने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर इस प्रस्ताव पर अमल होता है, तो यह वैश्विक कूटनीति में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, जहां फैसलों का केंद्र व्हाइट हाउस से हटकर तेहरान की ओर शिफ्ट होता नजर आ सकता है।

About NewsDesk

Check Also

हज़रत अली (अ०स) की वसीयत

हज़रत मौला अली (अ०स) की वसीयत ज़रबत के बाद हसनैन शरीफैन (अस) और उन के …