Breaking News

नव्या राय : सी.एम.एस. छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

उच्चशिक्षा हेतु नव्या राय छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ, 28 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस केइण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या राय ने कैंसर बायोमेडिसिनप्रोग्राम हेतु विश्व प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित होकर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यूनिवर्सिटी कालेज लंदन विश्व के टॉप टेन विश्वविद्यालयों में शामिल है, जिसमें उच्चशिक्षा हेतुसी.एम.एस. छात्रा का चयन गौरव की बात है। नव्या ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि अपने अपने ज्ञान–विज्ञान, मेधात्व व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर अर्जित की है तथापि इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों वविद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा नव्या की  इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं।इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 70 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

About NewsDesk

Check Also

नौकरी में तन+खा =तनखा है,जबकि बिज़निस आपको काश से निकालकर आकाश पर ले जाता है :-मिर्ज़ा नुसरत

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्लोबल एक्सप्रेस के संस्थापक मिर्ज़ा नुसरत युवा सम्मेलन बैंगलोर …