Breaking News

नौकरी में तन+खा =तनखा है,जबकि बिज़निस आपको काश से निकालकर आकाश पर ले जाता है :-मिर्ज़ा नुसरत

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्लोबल एक्सप्रेस के संस्थापक मिर्ज़ा नुसरत


युवा सम्मेलन बैंगलोर 2024,

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्लोबल एक्सप्रेस के संस्थापक मिर्ज़ा नुसरत ने कहा कि हक़ मंगना नहीं देना जिस दिन जान जायेंगे तो हज़ारो मुशकिलात खुद बा खुद हल हो जायेंगी |

युवाओं को सम्भोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया में सबसे ज़ियादा युवा हमारे देश में हैं लेकिन ज़ियादातर युवा दुसरों के कांधो का सहारा लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं जबकि सच ये है कि आप को खुद अपनी ताक़त को पहचानकर आगे आना चाहिए और अपना व अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए |


नौकरी के लिए सीर्फ मेहनत ना करें बल्की बिज़निस को टार्गेट करें इसलिये की मुझे लगता है कि तनखा असल में तन+खा =तनखा है इसलिये कि आप सर्वे करालें या एक्सपर्ट की राय लें तो मालूम हो जायेगा कितने लोग सेलरी बंद होने के डर से बिमार हो जाते तो और ज़िन्दगी भर की शिकायतें करते हैं जिस में काश के अलावा उनके पास कुछ नहीं बचता | बिज़निस आपको काश से निकालकर आकाश पर ले जाता है | कुछ बातें आप याद रखें वो ये हैं कि…….


1. कभी भी सीखना बंद न करें।

2. असफलता को एक शुरुआत के रूप में देखें।
3. दूसरों को वह सिखाएँ जो आप जानते हैं।
4. कुछ भी न मानें, हर चीज़ पर सवाल उठाएँ।
5. वस्तुनिष्ठ तरीके से विश्लेषण करें।
6. विनम्रता का अभ्यास करें।


7. रचनात्मक आलोचना का सम्मान करें।
8. आप जो करते हैं, उससे प्यार करें।
9. जहाँ श्रेय देना है, वहाँ दें।
10. पहल करें।
11. विचारों की विविधता को अपनाएँ।
12. सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा दें।
13. लचीलेपन के साथ बदलाव के लिए खुद को ढालें।
14. नैतिक निर्णय लेने को प्राथमिकता दें।
15. विकास की मानसिकता विकसित करें।

 

About NewsDesk

Check Also

11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। India Meteorological …