Breaking News

म्यांमार सेना का अपने ही देश के गांव पर हवाई हमला, 40 लोगों की मौत।

 

Myanmar Army Airstrike: म्यांमार में हथियारबंद अल्पसंख्यक जातीय समूह के नियंत्रण वाले एक गांव पर सेना के हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। जातीय समूह और एक स्थानीय परमार्थ संस्था के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी। पदाधिकारियों ने दावा किया कि हवाई हमले से लगी आग में सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि हमला बुधवार को रामरी द्वीप पर क्यौक नी माव गांव में हुआ, जो पश्चिमी रखाइन प्रांत में अल्पसंख्यक जातीय समूह ‘अराकान सेना’ के नियंत्रण वाला क्षेत्र है।

सेना ने नहीं की पुष्टि

हालांकि, सेना ने इलाके में किसी हमले की पुष्टि नहीं की है। गांव की स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है, क्योंकि क्षेत्र में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा तक पहुंच लगभग बाधित है।

म्यांमार में ऐसे शुरू हुई हिंसा

गौरतलब है कि, म्यांमार में हिंसा तब शुरू हुई थी जब सेना ने फरवरी 2021 में Aung San Suu Kyi की निर्वाचित सरकार को हटा दिया था। सेना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल का प्रयोग भी किया है। इस बीच सैन्य शासन के कई विरोधियों ने हथियार उठा लिए और देश के बड़े हिस्से अब संघर्ष में उलझे हुए हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …