Breaking News

GPS सही कराने के नाम पर 77 हजार की ठगी: कानपुर देहात में मिनी ट्रक मालिक को गूगल से मिला नंबर बना जालसाजी का जरिया – कानपुर देहात न्यूज़।

 

रूरा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में एक मिनी ट्रक मालिक से साइबर ठगों ने 77 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित वैभव पांडेय ने बताया कि उनके मिनी ट्रक का GPS पिछले 15 दिनों से काम नहीं कर रहा था। समस्या का समाधान पाने के लिए उन्होंने गूगल से संबंधित कंपनी का नं

.

कैसे हुई ठगी?

वैभव ने संबंधित कंपनी को कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कंपनी के नाम पर एक ठग ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। वैभव ने लिंक खोलकर जानकारी अपडेट की। इसके बाद ठग ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें झांसे में लिया और फोन-पे का पासवर्ड हासिल कर लिया। ठग ने पहले 75 हजार रुपये और फिर 2 हजार रुपये वैभव के खाते से ट्रांसफर कर लिए। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तब तक ठग ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था।

वैभव ने मामले की शिकायत रूरा थाने में दर्ज कराई। थानाध्यक्ष जर्नादन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे मामलों से बचने के लिए पुलिस ने सलाह दी है कि अज्ञात लिंक न खोलें और किसी को भी अपने बैंक या फोन-पे से जुड़ी जानकारी साझा न करें।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …