Breaking News

दूध में मिलावट का बड़ा मामला सामने आया: एटा में जहरीले केमिकल और रसायन से भरा ऑटो पकड़ा गया, गोदाम मालिक फरार – एटा न्यूज़।

 

एटा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने दूध में मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाले जहरीले केमिकल और रसायन से भरे ऑटो को पकड़ा है। खाद्य आयुक्त डॉ. चमनलाल ने कोतवाली नगर क्षेत्र के नारायण नगर में स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की, जहां से इसकीमल पाउडर,

.

विभाग ने सभी बरामद सामग्री के नमूने लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिए हैं और मौके पर मिले सभी केमिकल और रसायन को सील कर दिया है। गोदाम का मालिक अविनाश उर्फ बॉबी गुप्ता मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ये सामान दूध व्यवसायियों को सप्लाई किया जा रहा था।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि वे अपने कार्यालय के पास से गुजर रहे थे, जब उन्होंने संदिग्ध ऑटो को देखा और उसका पीछा किया। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …