Breaking News

मुस्लिम राजनीति और लोकसभा चुनाव2024

मुस्लिम राजनीति
उत्तर प्रदेश में 2014 के बाद जो राजनीति शुरू हुई है, उसमें सबसे ज्यादा नुकसान मुस्लिम नुमाइंदगी को हुआ है।
इसका कारण मुस्लिम मतदाता और अपने आप को सेकुलर कहने वाले राजनैतिक दल, मसलन #सपा #बसपा और #कांग्रेस हैं।
मुस्लिम समुदाय का दोष इसलिए है क्योंकि 2014 से केंद्र में और 2017 से उत्तर प्रदेश में #भाजपा की सरकार है, प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है।
सुनियोजित गैंग जनित अपराधों में कमी आई है।
सरकार की योजनाओं का लाभ आम मुसलमान भी उठा रहा है। लेकिन वोट देते समय वो ये सभी बातें भूल जाता है और वो प्रत्याशी खोजने लगता है जो भाजपा को हराने में सक्षम है।
जब आप पार्टी को वोट ना के बराबर देंगे तो जाहिर सी बात है की पार्टी भी राजनैतिक हिस्सेदारी में आपकी जगह उसे तरजीह देगी जो उसका वोटर है।
•••••••••••••••••••••••••••••••
अब आते हैं दूसरे पहलू पर
दूसरा पहलू ये है की आम मुस्लिम मतदाता उस दल को वोट करता है जो भाजपा प्रत्याशी को हराने में सबसे आगे दिखे, लड़ाई में रहे।
लेकिन सपा बसपा और कांग्रेस ने इस हार्डकोर एकतरफा वोटिंग करने वाले समाज की नुमाइंदगी कैसे खत्म की है, वो इस आंकड़े से समझिए।
#लोकसभा_चुनाव_2014
इस चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों की एक लिस्ट देखिए
समाजवादी पार्टी – 14 मुस्लिम प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी -19 मुस्लिम प्रत्याशी
कांग्रेस – 11 मुस्लिम प्रत्याशी
#लोकसभा_चुनाव_2019
5 साल बीतने के बाद इन दलों ने मुस्लिम तुष्टिकरण की बजाए सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति शुरू कर दी थी
इस चुनाव में टिकट वितरण देखिए।
सपा -4 मुस्लिम प्रत्याशी
बसपा – 6 मुस्लिम प्रत्याशी
कांग्रेस – 8 मुस्लिम प्रत्याशी
#लोकसभाचुनाव2024
अबतक जो टिकट वितरण हुआ है उसमें
सपा ने 4, बसपा ने 7 और कांग्रेस ने केवल 2 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।
आगे क्या होता है ये देखने की बात है।
हालांकि चुनावी विश्लेषक ये बताते हैं की केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजनाएं मसलन #आवास #राशन #आयुष्मान_कार्ड का लाभ मुसलमानो को भी जमकर मिला है और मुस्लिम वोट भी इस बार भाजपा से थोड़ी संख्या में ही सही लेकिन जुड़ेगा।
#तीन_तलाक कानून के कारण मुस्लिम महिलाओं का मौन समर्थन ईवीएम में कमल के बटन तक कायम रहता है या नहीं, ये भी देखने की बात होगी।
पूर्वांचल में MukhtarAnsari की मौत भी एक अहम फैक्टर रहेगा इस चुनाव में।
बाकी क्या होगा क्या नहीं ये तो 4 जून को परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
@ratneshrai8
(शेरपुर, गाजीपुर )

About NewsDesk

Check Also

मेकेदातु बांध परियोजना पर तमिलनाडु और कर्नाटक में टकराव तेज, विजय सरकार ने दी सख्त चेतावनी

कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद …