लखनऊ 01 अप्रैल 2024। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार द्वारा रुबी रॉय, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन लखनऊ एवं शाखाधिकारियों के साथ सीतापुर जं0 स्थित ’एकीकृत लोको रनिंग रुम’ का निरीक्षण किया गया।
अपने निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने ’रनिंग रुम’ में प्रदान की जाने वाली खानपान सुविधाओं, रेस्टरूम, मनोरंजन कक्ष, ध्यान कक्ष, प्रसाधन सुविधाओं एवं स्वच्छता का जायज़ा लिया तथा संरक्षा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आकस्मिक आग को बुझाने के लिए रखे गये ’फायर एक्सटिंग्विशर’ के प्रयोग हेतु उपस्थित कर्मचारियों की तत्परता की संरक्षा जांच की। इस दौरान उन्हांेने वहॉं उपस्थित लोको पायलट एवं टेªन मैनेजर से उनकी समस्याआंे व आवश्यकताओं पर परस्पर वार्ता की तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार तथा रुबी रॉय, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन लखनऊ ने सीतापुर स्थित नवीनीकृत रेलवे अधिकारी विश्रामालय में प्रदान की गयी उन्नत सुविधाआंे का शुभारम्भ एवं अवलोकन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/परि0, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी तथा वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/सा0 व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Global Express Live