Breaking News

हैती में हिंसा के निरंतर हमलों से 5 लाख 80 हजार से अधिक लोग विस्थापित

पोर्ट ऑ प्रिंस: कैरेबियाई देश हैती में सशस्त्र गिरोहों के साथ टकराव के कारण शुरू हुई हिंसा लगातार जारी है। मार्च से हिंसा बढ़ी है, जिसके चलते लगभग 5,80,000 लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी की एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। हिंसा के चलते आमजनों का जीवन खतरे में पड़ चुका है। इससे लोग अपनी जिंदगी बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं। लाखों की संख्या में विस्थापित हुए लोगों का यह आंकड़ा चिंताजनक है, जो कैरेबियाई राष्ट्र के संकट की गंभीरता को दर्शाता है।

हैती में लंबे समय से अशांति रही है, लेकिन फरवरी के अंत में सशस्त्र गिरोहों ने कई बड़े हमले किए हैं। बंदूकधारियों ने पुलिस स्टेशनों पर कब्जा कर लिया, मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोलीबारी की और हैती की दो सबसे बड़ी जेलों पर भी हमला किया। गोलीबारी के कारण हवाई अड्डा लगभग तीन महीने तक बंद रहा। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि हैती की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस से लगभग पांच लाख से अधिक लोगों ने अन्य प्रांतों की ओर पलायन किया है।

आजीविका चलाना हुआ मुश्किल

हैती में बड़े पैमाने पर पलायान का दौर जारी है। ऐसे में लोगों को रोजी-रोटी चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। आजीविका चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन न होने के चलते ये लोग विस्थापित हुए हैं। एजेंसी ने बताया कि हैती में मार्च के महीने में 3,62,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। कैरेबियाई देश में हिंसा और बढ़ने से विस्थापितों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …