Breaking News

टीम इंडिया ने सुपर-8 के पहले मैच में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी ? इसकी वजह बहुत दुखद है।

India vs Afghanistan ICC T20 World Cup 2024: भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तानी टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में मुकाबला खेल रही है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। टीम में मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को चांस मिला है।

भारत के पूर्व खिलाड़ी डेविड जॉनसन का आज ही हुआ निधन

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के प्लेयर्स हाथ में काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने ये आर्म बैंड भारतीय खिलाड़ी डेविड जॉनस को ट्रिब्यूट देने के लिए पहना है। भारत के पूर्व खिलाड़ी डेविड जॉनसन ने बेंगलुरु में चौथी मंजिल से अपने अपॉर्टमेंट की बालकनी से कूदकर जान दे दी। वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। वह डिप्रेशन का शिकार थे।

BCCI ने किया ट्वीट

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय खिलाड़ी डेविड जॉनसन की याद में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज का निधन गुरुवार को हो गया।

डेविड जॉनसन ने करियर में खेले दो टेस्ट मैच

डेविड जॉनसन ने साल 1996 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट मैचों में 8 रन बनाए और तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने 39 फर्स्ट क्लास और 33 लिस्ट ए मैच भी खेले। डेविड जॉनसन ने अपने करियर में एक टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका और एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। उसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला।

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …