Breaking News

मीडिया मोदी की बात करेगा,मगर देश मुद्दे की बात करेगा।भारत भटकेगा नहीं! :- राहुल गांधी (रागा)

मीडिया मोदी की बात करेगा,मगर देश मुद्दे की बात करेगा।भारत भटकेगा नहीं! :- रागा
डरो मत ! सत्ता से सवाल पूछो ! चाटूकारिता मत करो ! :-राहुल गांधी

नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है।

आज देश के 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है।

देश के 1% लोगों के हाथ में 40% हिंदुस्तानियों का धन है।

देश के 90% लोगों की कोई भागीदारी ही नहीं है।

इसलिए हम जातिगत जनगणना जरूर करवाएंगे।
हम देश के गरीब परिवारों की लिस्ट बनाएंगे और उस परिवार की एक महिला के खाते में सालाना 1 लाख रुपए डालेंगे।

इस बारे में मीडिया चाहे कुछ भी कहे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

जब हम मनरेगा योजना लाए तो मीडिया कहता है- मजदूरों को आलसी बना रहे हैं।

वहीं अडानी को लाखों-करोड़ों रुपए दिए जाते हैं तो मीडिया कहता है- देखो विकास हो रहा है।

रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था!

मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है।अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे ख़ुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं।मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं।

शीला शर्मा (रायबरेली)
अमेठी में तो स्मृति ईरानी से कॉंग्रेस के हमारे किशोरी लाल शर्मा ही निपट लेंगे।

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ये बतायें कि कश्मीर में उनकी पार्टी BJP कैसे निपट गयी? बीजेपी कश्मीर में चुनाव से कैसे भाग खड़ी हुई?

याद करिये, राहुल जी ने श्रीनगर में पैदल चल कर दो संदेश दिये थे:

1. डरो मत
2. कश्मीर और कश्मीरी हमारे हैं

मोदी जी, राहुल जी का संदेश समझिये!
डरिए मत, कश्मीर छोड़ कर भागिए मत।कश्मीर भारत का अटूट अंग है।


 मिन्यारी कुमारी (रायबरेली)
नरेंद्र मोदी सिर्फ कांग्रेस को भला-बुरा कहते रहते हैं।

वहीं राहुल गांधी जी ने देश की एकता के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा की।

दूसरी ओर नरेंद्र मोदी ने देश में शांति स्थापित करने के लिए कुछ नहीं किया, वे सिर्फ भड़काने का काम करते हैं।

55 साल में कांग्रेस ने किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना।

श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने गरीबों के लिए बहुत काम किया।

– हजारों एकड़ जमीनें गरीबों को दी
– बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया
– LIC का राष्ट्रीयकरण किया

लेकिन नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर गरीबों को भड़का रहे हैं।
मणिका रानी(रायबरेली)
महिलाओं का मंगलसूत्र तो मोदी छीन लेंगे!
क्योंकि देश की सारी संपत्तियां चोर दरवाजे से वे सत्ता दुरुपयोग से अडानी अंबानी की तिजोरियों में जो भेज रहे हैं!
यह सारी संपत्तियां आम आदमी की जेबें काट कर ही तो भेजी जा रही है!

सरीता शर्मा (रायबरेली)
लोकसभा_चुनाव_2024 प्रचार में लगातार धर्म के नाम पर वोट मांग रहे प्रधानमंत्री_मोदी न केवल बार-बार आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे!
अपितु समाज में सांप्रदायिक उन्माद-नफरत की सोच पैदा करके भारतीय राजनीति को जहरीला बनाने का पाप भी कर रहे-दुर्भाग्य यह ElectionCommission अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने बजाय दड़ मारकर भाजपा का दास बनकर अपनी निष्पक्षता-स्वतंत्रता-विश्वसनियता पर ही गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा?


समर मौज (रायबरेली)
जो इंसान कचरे से डिब्बे लेकर टॉलेट तक मे अपनी फोटो लगवाता था वो वैक्सीन के खुलासे का बाद जल्दी से वैक्सीन साटिफिकेट से अपनी फोटो हटवा दिया भागो मत देश की 140 करोड़ की जनता को तो तुमने मौत के मुँह मे धकेला है भागने से काम नहीं चलेगा फोटो हटवा देने से तुम्हारे पाप धूल नहीं जाएंगे इस बार जनता तुमको जेल भेज कर रहेंगी।
तुमने लोगो की ज़िन्दगीयों के साथ खेला है।

About NewsDesk

Check Also

पीलीभीत में PWD की लापरवाही से बारातियों की बस फंसी, कच्चे डायवर्जन पर लगा घंटों जाम

Pilibhit में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ी परेशानी सामने आई, जब …