Breaking News

सुल्तानपुर में कई कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट, विधानसभा घेराव से पहले पुलिस की कार्रवाई

सुल्तानपुर में सोमवार रात राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कदम लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव से ठीक पहले उठाया गया, जहां ‘मनरेगा बचाओ’ समेत विभिन्न जन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी थी।

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रैली में शामिल होने से रोकने के लिए उनके घरों के बाहर रातभर डेरा डाले रखा। जिन नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया, उनमें तेज बहादुर पाठक, रणवीर सिंह राणा, मनोज तिवारी, सुब्रत सिंह और सनी शामिल हैं।

इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने जा रही थी, लेकिन प्रशासन दबाव बनाकर कार्यकर्ताओं को रोक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जन मुद्दों से घबराकर दमनात्मक रवैया अपना रही है और मनरेगा जैसे विषयों पर जनता की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

तिवारी ने कहा कि पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखेगी। वहीं कादीपुर के जिला महासचिव और विधानसभा प्रभारी विजय पाल को भी देर रात उनके सुल्तानपुर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया, जहां दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …