Breaking News

Mainpuri: भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने नामांकन करते हुए कहा कि सपा ने मैनपुरी में गुंडागर्दी दिखाई

 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री व पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। कुछ ही समय में उनके समर्थन में जनसभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचेंगे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का गढ़ टूटेगा। भाजपा को जीत मिलेगी। डिंपल यादव हारेंगी। उन्होंने ‘अभी नहीं तो कभी नहीं का’ नारा दिया। जयवीर सिंह के प्रस्तावकों में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, भाजपा नेता शुभम जाटव और भाजपा नेत्री ममता राजपूत शामिल रहीं।

उन्होंने डिंपल यादव के बयान भाजपा का घोषणा पत्र झुनझुना पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा ने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश और मैनपुरी को गुंडागर्दी का झुनझुना दिखाने का काम किया। वहीं कन्नौज में डिंपल के चुनाव के दौरान किसी को नामांकन न करने देने को लेकर भी करारा प्रहार किया।

जयवीर सिंह के नामांकन के बाद लोगों के मत हासिल करने का शंखनाद हो गया। इस बार का नामांकन सादगी के बजाए शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ। योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को भाजपा ने मैनपुरी से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला वर्तमान सांसद और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से है।

 

 

शहर के क्रिश्चियन मैदान में दोपहर 12.30 बजे जनसभा आयोजित होनी है। इसमें पार्टी के दिग्गज नेता लोगों को भाजपा के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। क्रिश्चियन मैदान में परिसर में ही एक स्थायी हैलीपेड के साथ दूसरा अस्थायी हेलीपैड भी बनाया गया है। गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के साथ ही राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु भी पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

About GE-Live

Check Also

सहारनपुर में PNB खाताधारक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना अनुमति खाते से हुआ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते से …