जौनपुर का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ गया है…
रणनीतिकारों को भी लग रहा था कि #धनंजयसिंह के जेल जाने की वजह से चुनाव ठंडा पड़ जाएगा।

#भाजपा ने वहाँ पैराशूट कैंडिडेट दिया है जिसको लेकर ज़िला इकाई में ही काफ़ी नाराज़गी थी। कृपाशंकर सिंह को लग रहा था कि जाति और “#मोदीजीतकीगारंटी” के दम पर आसानी से सीट निकल जाएगी।

लंबे इंतज़ार के बाद #सपा से बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी बने। #NRHM के दाग़ अभी भी पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है।

इसी बीच #बसपा ने धोबी पछाड़ दॉंव चलते हुए धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी को वहाँ से चुनाव मैदान में उतारने के तगड़े संकेत दिए हैं। अब लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है और मज़ेदार भी है। #jaunpur #loksabhachunav2024
श्रीकला जौनपुर की आवाज़ और हरदिल अज़ीज़ कैसे बन गयीं ….

जौनपुर के लोगों का कहना है कि भाजपा ने धनंजय सिंह को जेल नहीं भेजा बल्की श्रीकला को संसद पोहचाने का काम किया है | भाजपा और इंडी गठबंधन जो देख नहीं पाया वो बसपा ने देख लिया |
ये कहना है आम आदमी का कि भाजपा को हराने वाले राहुल गांधी और अखिलेश यादव किया जौनपुर की आवाज़ सुन पायेंगे या डब्ली ब्जती रहेगी !
ठाकुर समाज में तो जगह जगह जो हो रहा है उसको भाजपा ने तो अन्देखा किया ही साथ ही साथ इंडी गठबंधन ने भी उसको सिर्फ बातों की हदतक ही लिया वरना गाजीयाबाद के बाद सहारनपुर और अब जौनपुर के हालात किसी भी राजनेता से छुपे नहीं हैं , और गुजरात की इस समाज की सभा ने सबकी नज़रें अपनी और खेंच लीं लेकिन बसपा नेता मायवाती ने इसबार दो काम किये एक अपने भतिजे को यूपी का आने वाले चुनाव के लिये बड़ा चेहरा बनाकर 2027 की नयी पारी की शुरुवात करदी है, हो सकता है की अभी नतीजा वैसा ना हो लेकिन 2027 तक आकाश बसपा कैडर के सहारे बोहत जल्द यूपी का बडा चेहरा होंगे !
दूसरा काम बसपा की नेता ने नबज़ टटोलकर टीकट बाटने का काम किया है जैसे कि ठाकुर समाज का का जगह जगह भाजपा के विरुध विरोध प्रदर्शन को देखते हुये जौनपुर से श्रीकला को उम्मीदवार बनाना शामिल है | बसपा ने सबसे पहले नगीना की सीट पर रावन पे जमकर हमला बोला ताकी आने वाले समय में आकाश दलित समाज और पिछडों की उम्मीद बने नाकि रावन !
इस बार जब आप ज़मीन पर उतरकर देखें तो आपको तस्वीर अलग नज़र आयेगी जैसा की जौनपुर में “ग्लोबल एक्सप्रेस ” ने देखा है कि श्रीकला ज़िला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर के हर समाज मैं अपना असर रखती हैं | ईद पे अगर आप देखलें तो किसी नेता की मुस्लिम परीवार में घर के अन्दर तक पकड नहीं लेकिन श्रीकला केवल घर के बाहर बैठकर नहीं ब्ल्की घर घर में जाती हैं और मुस्लिम औरतें उनको गले से लगाती हैं और धनंजय सिंह के लिये जल्द रिहा होने के साथ ही उनके साथ खड़े होने का गले मिलकर वादा भी करती हैं |

“शायना कहती हैं कि”
एक औरत के लिये रोल मोडल हैं श्रीकला, और अकेले एक औरत किया करसकती है ये 4 जून को सब देखलेंगे, ठाकुर मुस्लिम नहीं ब्ल्की हर समाज जौनपुर का उनके साथ खडा है,
“ईमान कहती हैं कि”
में जौनपुर की बेटी हूँ हम महिलायें मिलकर श्रीकला को संसद तक पोहँचाकर बतायेंगी की जौनपुर की मिट्टी वफादार हैं ,

मोलाना ज़.खाँ कहते हैं कि श्रीकला जी हर आदमी के खुशि और ग़म में खड़ी रहती हैं इसलिये हर वर्ग का उनको वोट पड़ना ही है और देश के आजके हालात पे रोशनी डालते हुये कहते हैं कि इस घराने और परीवार ने सबको हमेशा बिना भेदभाव गले लगाया है ,
“राम सिंह कहते हैं कि ”
बेहन जी ने इसबार अपनी एक सीट पक्की करली जौनपुर श्रीकला जी को लोकसभा उम्मीदवार बनाकर,
“आरती कहती हैं कि ”
दलित समाज इसबार एकतरफा बसपा को चुनाव लडायेगा |
इसबार अपनी 2007 वाली ताक़त हर जगह दिखायेगा और जौनपुर उसका साक्षी बनेगा |
“रणवीर सिंह कहते हैं कि ”
हमने 14/19 में भाजपा को वोट किया था लेकिन इसबार समाज की इज्ज़त पहले है इसलिये ठाकुर समाज भय्या (धनंजय सिंह ) के परीवार के साथ खड़ा है |
“रमेश तिवारी केहते हैं कि ”
ये चुनाव सहानुभीती का चुनाव है इसलिये ये सीट भाजपा हारजायेगी,अपने दम पे श्रीकला सिंह चुनाव जीत जायेंगी अगर किसी पार्टी ने टिकट ना भी दिया होता,
“अफज़ल कहते हैं कि ”

धनंजय सिंह की तो पकड़ है ही लेकिन उनकी पतनी श्रीकला सिंह ने ज़िला पंचायत अध्यक्ष रहते हुये गांव गांव जो विकास किये हैं और उनका सबसे विनम्र होकर मिलना और आम आदमी का उनसे आसानी से मिल लेना उनको सबसे अलग बनाता है जबकी आजकल किसी नेता में ये संसकार कहाँ मिलते हैं , आप कुछ दिन रहकर देखये भय्या ! 24 घंटे जौनपुर में सबके लिये किसी के अगर दरवाज़े खुले हैं तो वह यही परीवार है,
अभीतक तो श्रीकला हर ज़बान पे हैं और लोगो में उनके प्रती लगाव और साहनुभूती दिखायी पड़ रही है लेकिन अब ये तो 4 जून को ही पता लगपयेगा की जनता ने किसे अपना नेता चुना,
( ग्लोबल एक्सप्रेस टीम जौनपुर चुनाव 2024 मैं शहरयार / मौजेज / एच .बिलगरामी / मनमोहन मिश्रा )
Global Express Live