बिजनौर के स्योहारा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह किसान एक्सप्रेस ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4 बजे ट्रेन की AC बोगी अचानक मुख्य ट्रेन से टूटकर अलग हो गई।
.
घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हादसे के वक्त ट्रेन की बोगी में 100 यात्री सवार थे। जिसमें यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी।
रेलवे विभाग के अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। यात्रियों को बसों के जरिए उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे विभाग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
यह घटना स्योहारा रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां पर ट्रेन को किसी तकनीकी खराबी के चलते अचानक रोकना पड़ा। इस हादसे के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग अब इस घटना की पूरी जांच कर रहा है।
Global Express Live