Breaking News

बिजनौर में किसान एक्सप्रेस दो भागों में विभाजित: AC बोगी ट्रेन से टूटकर अलग हुई, 100 यात्री चल रहे थे, अफसर मौके पर पहुंचे – बिजनौर समाचार

 

बिजनौर के स्योहारा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह किसान एक्सप्रेस ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4 बजे ट्रेन की AC बोगी अचानक मुख्य ट्रेन से टूटकर अलग हो गई।

.

घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हादसे के वक्त ट्रेन की बोगी में 100 यात्री सवार थे। जिसमें यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी।

रेलवे विभाग के अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। यात्रियों को बसों के जरिए उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे विभाग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

यह घटना स्योहारा रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां पर ट्रेन को किसी तकनीकी खराबी के चलते अचानक रोकना पड़ा। इस हादसे के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग अब इस घटना की पूरी जांच कर रहा है।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …