Breaking News

इन 3 चीज़ों से बच्चों को दूर रखें, वरना बढ़ सकता है लिवर का खतरा—गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने दी सख्त चेतावनी

 

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण फैटी लिवर, डायबिटीज व मोटापा जैसी समस्या तेजी से फैल रही है। स्ट्रीट फूड का सबसे ज्यादा सेवन बच्चे ही करते हैं, जिससे उनकी सेहत जल्दी बिगड़ जाती है। बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए इन्हें सही और गलत फूड के बारे में जरुर बताएं। ज्यादातर पेरेंट्स बच्चे के खानपान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। कुछ चीजों को हेल्दी सझकर खिलाते हैं। लेकिन ऐसे फूड हेल्दी न होकर बच्चों के लिवर को धीरे-धीरे बिगड़ने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं 3 ऐसे फूड्स जो बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक है।
डीप फ्राईड फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स
रोजाना बच्चों के फ्रेंच फ्राईज खिलाना या फिर बाजार से जंक फूड खिलाना कभी-कभी सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है। डीप फ्राईड फूड में खराब मात्रा वाले फैट्स पाएं जाते हैं। इसके साथ ही प्रिजरवेटिव्स की मात्रा भी इनमे काफी ज्यादा होती है। इन फूड्स में छिपी हुई मात्रा में फ्रक्टोज भी होता है। जो दस गुना तेजी से लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह के फूड्स का सेवन बंद ही करा दें।
फ्रूट जूस
ज्यादातर लोग अपने बच्चे को फ्रूट जूस जरुर पिलाते हैं। कोई डॉक्टर इसे पीने की सलाह नहीं देते हैं।  गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट बताते हैं कि फ्रूट जूस सुनने में हेल्दी है। हालांकि, यह फ्रक्टोज से फुल होता है और इसमें जीरो फाइबर होता है। इस फ्रक्टोज को लिवर मेटाबोलाइज करके एनर्जी में बदल देते हैं। हालांकि, ज्यादा फ्रक्टोज को लिवर फैट में ट्रांसफर करता है और इससे फैटी लिवर का खतरा बढ़ता है।
रिफाइंड सीड ऑयल
आजकल हर घर में सनफ्लावर, कॉर्न या फिर सीड ऑयल से बनी हुई चीजें खिलाई जाती है, जो कि बच्चों के सेहत के लिए हेल्दी नहीं है। रिफाइंड सीड ऑयल ओमेगा 6 फैट्स से भरपूर होते हैं। जिनका असर लांग टर्म में लिवर की इन्फ्लेमेशन के रुप में दिखता है।

About GE-Live

Check Also

बंद नाक, सिरदर्द और चेहरे में दर्द: सामान्य जुकाम है या साइनसाइटिस? जानें दोनों में अंतर

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, नाक बंद होने, सिरदर्द और गले में खराश जैसी समस्याएं आम …