Breaking News

इजराइल ने हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम के अमेरिका के प्रस्ताव को किया खारिज,आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला

मध्य पूर्व एशिया में तनाव चरम पर पहुंचता जा रहा है। गाजा के बाद अब इजरायल ने लेबनॉन में हिजबुल्ला पर हमले शुरू कर दिए हैं।  इजरायल ने हिजबुल्लाह की सैन्य शक्तियों को खत्म करने की कसम खाई है। जानकारी के मुताबिक, अब इजरायली अधिकारियों ने हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम के अमेरिका के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।

अमेरिका समर्थित प्रस्ताव खारिज

AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजरायल के शीर्ष अधिकारियों ने लेबनॉन के समूह हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम के अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, वाशिंगटन ने जोर देकर कहा है कि संघर्ष विराम की ये योजना इजरायल के साथ समन्वित की गई थी। आपको बता दें कि अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारी इजराइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच लड़ाई को 21 दिनों के लिए रोकने पर जोर दे रहे थे ताकि वार्ता के लिए समय मिल सके।

इजरायल नहीं रुकेगा- नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। यहां उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इजरायल हिजबुल्ला पर पूरी ताकत से हमला कर रहा है और जब तक उसके लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते, वह रुकेगा नहीं। सबसे प्रमुख लक्ष्य उत्तर के निवासियों की सुरक्षित रूप से उनके घरों में वापसी है। इजरायल ने इस सप्ताह लेबनान में हमले बढ़ा दिये हैं और उसका कहना है कि वह हिजबुल्ला को निशाना बना रहा है।

हिजबुल्लाह का ड्रोन कमांडर ढ़ेर

दूसरी ओर लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजरायल की सेना जबरदस्त बमबारी कर रहा है। इस बीच इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत के उपनगरीय क्षेत्र में एक अपार्टमेंट इमारत पर हवाई हमला करके हिजबुल्ला के ड्रोन कमांडर को मार गिराया है। मारे गए कमांडर का नाम मोहम्मद हुसैन सुरूर है। हालांकि, हिजबुल्ला ने इजरायल के इस दावे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …