Breaking News

देश की पहली रैपिड रेल का मोमेंटो भी नीलाम होगा। पीएम मोमेंटो ऑक्शन में शामिल हैं, जिसमें 2 अक्टूबर तक ऑनलाइन बोली लगाई जा सकती है।

 

इस बार नीलामी में नमो भारत का मोमेंटो को भी शामिल किया गया है।

दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत का मोमेंटो भी अब नीलाम किया जाएगा। इसे पीएम मोमेंटो ऑक्शन में शामिल किया गया है। यह मोमेंटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रैपिड रेल के पहले चरण साहिबाबाद से दुहाई तक 20 अक्टूबर 2023 को शुभारंभ

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समय-समय पर प्राप्त किए गए उपहारों और स्मृति-चिन्हों की नीलामी के रूप में आयोजित पीएम मोमेंटो ऑक्शन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार नीलामी में नमो भारत का मोमेंटो को भी शामिल किया गया है, जो देश के विकास, प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण और आत्मनिर्भर भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

भारत सरकार द्वारा आयोजित होती है नीलामी

यह नीलामी भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य उन उपहारों और मोमेंटोज को नीलाम करना है जो प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न अवसरों पर मिले हैं। नीलामी का मकसद न केवल संग्रहणीय वस्तुओं को जनता तक पहुंचाना है, बल्कि इससे प्राप्त राशि को राष्ट्रीय धरोहरों, खासकर नमामि गंगे परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए उपयोग किया जाता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश की पवित्र नदियों की सफाई और संरक्षण में सहयोग करना है। इसमें आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों की भी झलक देखने को मिलती है।

ये है नमो भारत का मोमेंटो।

आप ऐसे ले सकते हैं ऑनलाइन बोली में भाग

पीएम मोदी के उपहारों पर बोली लगाने की शुरुआत हो चुकी है। 2 अक्टूबर तक इच्छुक लोग बोली लगा सकते हैं। बोली लगाने के लिए http://pmmementos.gov.in पर लॉगिन करें। नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भाग ले सकते हैं। यह नीलामी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जाती है, जिसमें हर कोई समान रूप से भाग ले सकता है। नीलामी में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं शामिल की गई हैं, जिनमें से कुछ बहुत ही दुर्लभ और अनूठी हैं। इन वस्तुओं में पारंपरिक शिल्पकला, चित्रकला, हस्तशिल्प, और आधुनिक कला के नमूने शामिल हैं।

मेरठ से दिल्ली तक चलने वाली रैपिड रेल नमो भारत।

11 हजार है नमो भारत का बेस प्राइस

मेरठ से दिल्ली तक चलने वाली देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत के मोमेंटो का बेस प्राइस 11000 रखा गया है। अभी तक इसकी बोली 25000 तक पहुंच गई है । अभी 2 अक्टूबर तक कोई भी व्यक्ति इसे लेने के लिए वेबसाइट पर जाकर बोली लगा सकता है। इसके अलावा अगर आपको इस मोमेंटो या अन्य किसी उपहार को बोली लगाने से पहले देखना है तो नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जाकर देख सकते हैं। वहीं, वेबसाइट पर नमो भारत शब्द से इसे सर्च कर सकते हैं। इस मोमेंटो की लंबाई 64 सेमी, चौड़ाई 20 सेमी, ऊंचाई 22 सेमी और वजन 7090 ग्राम है

अभी मेरठ साउथ तक चल रही नमो भारत

82 किमी का यह प्रोजेक्ट लगभग 42 किमी में शुरू किया जा चुका है। अभी नमो भारत का संचालन गाजियाबाद के साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन तक किया जा रहा है। नमो भारत से 160 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से आसानी से दिल्ली और मेरठ का सफर मात्र 50 मिनट में अगले छह से एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …