Breaking News

High BP से कैसे बचें:- डॉक्टर अनुज

High BP से कैसे बचें:- डॉक्टर अनुज

देश के उच्च रक्तचाप के मरीज़ों की संख्या में काफ़ी इज़ाफ़ा हुआ है ।

आइये देखते हैं कैसे इस बीमारी से बचा जा सकता है।

1.स्वस्थ आहार लें। आहार में हरी सब्जिया , फल की मात्रा बढ़ायें और ज़्यादा तेल की चीज़ो से बचें।

2.आपने खाने में नमक की मात्रा को सीमित रखना चाहिये और अपने आहार में पोटैशियम की मात्रा बड़ा देनी चाहिए |

3.नियमित व्यायाम करें। हफ़्ते में कम से कम 5 दिन, 20 मिनट तक शारीरिक व्यायाम करें।

4.अधिक वजन होने से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। वजन को हमेशा नियंत्रण में रखें।

5.शराब और धूम्रपान ना करें।

6.नींद पूरी लें। कम से कम 7 घंटे।

7.तनाव को कम रखने की कोशिश करें। अपनी इच्छाएँ और दूसरों से अपेक्षायें कम रखें।

8.दिनचर्या में योग और ध्यान जैसी तनाव प्रबंधन गतिविधियों को शामिल करें।

याद रखें कि अगर आपके माता या पिता को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो आपको भी ये होने की संभावना बढ़ जाती है। उस परिस्थति में ख़ुद का विशेष ध्यान रखें।

:- डॉक्टर अनुज (Jharkhand)

About NewsDesk

Check Also

नक़ी रज़ा ने सपा छोड़ फिर कांग्रेस में वापसी की

  आज दिनांक 9 जून 2025 को समाजवादी पार्टी के नेता नकी रजा समाजवादी पार्टी …