Breaking News

नेशनल टीचिंग कम्पटीशन में सी.एम.एस.पाँच शिक्षिकाओं ने लहराया परचम

नेशनल टीचिंग कम्पटीशन में सी.एम.एस.पाँच शिक्षिकाओं ने लहराया परचम

लखनऊ, 6 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की पाँच शिक्षिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट (सेन्टाटी.क्यू.) में अपनी शिक्षण प्रतिभा प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराकरलखनऊ का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस कीइन शिक्षिकाओं में सुश्री सोमा चन्द्रा, सुश्री नीतू सापरा, सुश्री मुनमुन चौधरी, सुश्री शेफाली पाण्डेय एवं सुश्री रश्मि अस्थाना शामिल हैं। यह प्रतियोगितासेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें देश भर के हजारों विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागीशिक्षकों को तीन मुख्य मानकों सब्जेक्ट एक्सपर्टाइज, क्लासरूमकम्युनिकेशन एवं एलीमेन्ट्स ऑफ वर्बल कम्युनिकेशन पर आँका गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुश्री सोमा चन्द्रा ने सेकेण्डरी स्कूल बॉयलॉजी, सुश्रीनीतू सापरा ने प्राइमरी इंग्लिश, मैथ एवं ईवीएस, सुश्री मुनमुन चौधरी नेकम्प्यूटर साइंस, सुश्री शेफाली चौधरी ने सेकेण्डरी बायलॉजी एवं सुश्रीरश्मि अस्थाना ने प्राइमरी मैथ्स में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षण प्रतिभा कापरचम लहराया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन सभी शिक्षिकाओं को बधाई दी है।सेंटा टीचिंग टेस्ट अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है। सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतरप्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधारपर शिक्षकों का चयन किया जाता है।

About NewsDesk

Check Also

नौकरी में तन+खा =तनखा है,जबकि बिज़निस आपको काश से निकालकर आकाश पर ले जाता है :-मिर्ज़ा नुसरत

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्लोबल एक्सप्रेस के संस्थापक मिर्ज़ा नुसरत युवा सम्मेलन बैंगलोर …