मंच संचालन का जिम्मा नवरात्र की शुरुआत के कारण नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल को दिया गया।
भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री बीएल वर्मा, सांसद संतोष गंगवार व अन्य का स्वागत किया। कहा कि मोदी के नाम की दुनिया में धूम है।
जिले के सांसद वरुण गांधी की पीलीभीत से दूरी बरकरार है। वह प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा में नहीं पहुंचे। इससे पहले वह प्रबुद्ध सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे। प्रबुद्ध सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया था।
बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील की। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं लिया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जनसभा को संबोधित किया।
बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने अपने सजातीय बंधुओं से जितिन प्रसाद को जिताने की अपील की। बोले, कहा जा रहा कि कुर्मी समाज किसी दूसरे को समर्थन करेगा, लेकिन मेरा भरोसा है कि लोग जातिवाद में न फंसकर भाजपा को जिताएंगे।
राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को राम लक्ष्मण बताया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि सपा मुखिया अयोध्या में जाने पर संकोच करते हैं, जबकि दूसरी जगह जाकर फूल चढ़ाते हैं।
प्रधानमंत्री की सभा में काले कपड़े पहनकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें सभा स्थल से बाहर ही रोक दिया गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पीलीभीत से लोकसभा प्रत्याशी जितिन प्रसाद, बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार सभा के मंच पर पहुंच गए हैं।
सुरक्षा में पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात
प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर हेलीपैड से सभास्थल तक सुरक्षा के चाक चौबंद हैं। 45 राजपत्रित अधिकारी, 80 निरीक्षक, 12 महिला निरीक्षक, 255 उपनिरीक्षक और 45 महिला उपनिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा पांच कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बल की एक कंपनी, 1320 मुख्य आरक्षी व सिपाही, 70 यातायात पुलिस कर्मी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
Global Express Live