Breaking News

Health Tips: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के ये हैं संकेत, खून की कमी दूर करने के लिए रोजाना पिएं यह खास ड्रिंक

आजकल की काफी महिलाएं खून की कमी से परेशान हैं। खून की कमी से शरीर में एनीमिया के कई लक्षण नजर आते हैं। जिनको समय रहते पहचानना जरूरी है। वरना इसका असर शरीर के सभी फंक्शन्स पर भी असर पड़ता है। कमजोरी, स्किन का पीलना होना, थकान, सांस लेने में मुश्किल, चक्कर आना, सिरदर्द, भूख न लगना और दिल की धड़कन का तेज होना जैसे लक्षण खून की कमी की ओर इशारा करता है।

ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए आयरन रिच फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट ने बताया कि खाली पेट एक ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में आयरन का लेवल बूस्ट होगा और खून तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसी मॉर्निंग ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ा सकता है और खून की कमी को भी दूर करता है।

पिएं ये मॉर्निंग ड्रिंक

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो एनीमिया रोगियों के लिए काली किशमिश काफी फायदेमंद है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और थकान व कमजोरी दूर होती है।
काली किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में खून के लेवल को बढ़ाता है और इससे लिवर और किडनी के फंक्शन को सुधारती है और बॉडी को डिटॉक्स करती है। साथ ही यह शरीर को एनर्जी देती है।
काली किशमिश में फाइबर, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाई जाती है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स के बनने में सहायता करता है। इसको भिगोकर खाने से अधिक फायदा मिलता है।
दालचीनी में विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहींल यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर आयरन को बढ़ाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने तक में यह फायदेमंद है।
इस ड्रिंक को पीने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और पीरियड्स नियमित होते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है और बालों का झड़ना कम होता है और कमजोरी दूर होती है।

आयरन बढ़ाने के लिए पिएं ये ड्रिंक

आयरन बढ़ाने के लिए 10 काली किशमिश और दालचीनी की 1 छोटी स्टिक लें।
इसमें 3-4 धागे केसर के डालें।
फिर 1 गिलास पानी में इसको 3-4 घंटे या फिर पूरी रात के लिए भिगो दें।
इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं और किशमिश खा लें।
इसको रोजाना पीने से कुछ ही हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।

About GE-Live

Check Also

क्विनोआ या ब्राउन राइस: फाइबर और प्रोटीन के लिए कौन है बेहतर? जानें डाइट में शामिल करने का तरीका

आज के समय में लोग अपनी सेहत, वजन और पाचन को बेहतर बनाए रखने के …