Breaking News

हस्सान अन्सारी अध्यक्ष और संजय कुमार सचिव उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपदीय चुनाव में निर्वाचित,

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपदीय चुनाव में
हस्सान अन्सारी अध्यक्ष और संजय कुमार सचिव निर्वाचित,

लखनऊ 01 जून। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपदीय चुनाव में इं. हस्सान अन्सारी अध्यक्ष और इं. संजय कुमार सचिव चुने गए।महासंघ और मण्डल के निर्देश पर जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव महासंघ के केन्द्रीय कार्यालय राय भवन में सम्पन्न हुआ। महासंघ के घटक संघों की सदस्यों की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष इं. चन्द्रदत्त की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन इं. सुधीर गुप्ता ने किया। अतिथि के रूप में महासंघ के अध्यक्ष इं. एच.एन. मिश्र, इं. श्रवण कुमार, मण्डल अध्यक्ष राजर्षि त्रिपाठी सचिव इं. प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। महासंघ अध्यक्ष ने मण्डल अध्यक्ष इं. राजर्षि त्रिपाठी और सचिव प्रदीप कुमार को निर्वाचन अधिकारी नामित किया।
निर्वाचन अधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी में इं. हस्सान अन्सारी जल निगम अध्यक्ष, इं. सुनील परिहारी राजकीय निर्माण निगम उपाध्यक्ष, इं. संजय कुमार लोक निर्माण विभाग सचिव और इं. विनोद कुमार सिंचाई सिविल संगठन सचिव चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने तय किया कि माह में एक बार जनपदीय बैठक कर समस्त घटक संघों के सदस्यों की समस्याओं को सुना जाएगा। इन पर पहले जनपद स्तर पर फिर मण्डल स्तर पर तथा अंत में प्रान्तीय स्तर पर विचार कर समस्याओं का निदान कराया जाएगा।

About NewsDesk

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …