Breaking News

Weather Update: नौतपा के बाद भी राहत नहीं, 45 डिग्री तापमान और भयंकर गर्मी का सिलसिला जारी है

 

कानपुर में भीषण गर्मी का सिलसिला दो जून को खत्म हो रहे नौतपा के बाद भी जारी रह सकता है। सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार चार जून को जब लोकसभा चुनाव में पड़े मतों की गिनती चल रही होगी, उस समय भी तापमान 40 से 45 के बीच रह सकता है। यही वजह है कि विभाग ने धूप से बचने के लिए अभी से चेतावनी जारी की है।

कहा गया है कि दिन के समय जो लोग फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्हें धूप से बचने के लिए अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस बीच शनिवार को महानगर के तापमान में तीन डिग्री की कमी के साथ पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 48 घंटे के बीच तापमान में और इजाफा हो सकता है।

बताया कि अगले दो से तीन दिनों के बीच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठने वाली हवाओं की वजह से छिटपुट बादल भी रह सकते हैं, ऐसे में उमस भरी गर्मी भी हो सकती है। बीच-बीच में तेज हवा भी चल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 57 और न्यूनतम 24 प्रतिशत रही।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …