Breaking News

Morning Detox Drinks के बावजूद नहीं मिल रहा फायदा? जानिए कहीं आप तो नहीं कर रही हैं ये 3 बड़ी गलतियां।

 

आजकल हर कोई अपनी हेल्थ को लेकर थोड़ा ज्यादा सजग हो गया है और इसलिए अमूमन लोग अपने दिन की शुरुआत डिटॉक्स ड्रिंक के साथ करते हैं। जहां कुछ लोग सुबह गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीते हैं तो कुछ लोगों को जीरा, अजवाइन पानी पीना अच्छा लगता है। इस तरह की डिटॉक्स ड्रिंक हेल्थ के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। लोग यह सोचते हैं कि इससे उनका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, वजन कम करने में मदद मिलेगी, डाइजेशन पर अच्छा असर पड़ेगा और वे पूरा दिन अधिक लाइट व एक्टिव फील करेंगे।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मार्निंग डिटॉक्स ड्रिंक सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। लेकिन वास्तव में इनका फायदा तभी मिलता है, जब इनका सेवन सही तरह से किया जाए। अक्सर लोग डिटॉक्स ड्रिंक लेते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डिटॉक्स ड्रिंक लेते समय की जाने वाली कुछ ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बता रहे हैं-

शहद या नींबू को उबलते पानी में डालना

अक्सर लोग डिटॉक्स ड्रिंक के नाम पर पानी को उबालते हैं और उसमें तुरंत नींबू या शहद मिक्स कर देते हैं। हालांकि, ऐसे में ज़्यादा गर्मी से शहद के पोषक तत्व खराब हो जाते हैं और ये शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी भी तेज़ गर्मी में टूट जाता है। इसलिए, हमेशा इन्हें हल्के गुनगुने पानी में मिक्स करें। अगर आप चाहें तो सादे पानी में भी इसे मिक्स कर सकते हैं।

एक साथ बहुत ज्यादा इंग्रीडिएंट्स मिक्स करना

कुछ लोग एक ही गिलास डिटॉक्स ड्रिंक से सारा फायदा उठा लेना चाहते हैं और इसलिए उसमें दालचीनी से लेकर अदरक, हल्दी, चिया सीड्स, नींबू, पुदीना, जीरा जैसे कई इंग्रीडिएंट्स मिक्स कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। जब आप एक साथ कई इंग्रीडिएंट्स को मिक्स करते हैं तो इससे पेट कन्फ्यूज हो जाता है। जिससे सेहत को फायदे की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

एकदम खाली पेट लेना

यह सच है कि डिटॉक्स ड्रिंक को खाली पेट लिया जाता है, लेकिन सुबह-सुबह उठते ही डिटॉक्स ड्रिंक लेने से बचना चाहिए। दरअसल, सुबह-सुबह पेट में तेज़ एसिड बनता है, और अगर उसी टाइम डिटॉक्स ड्रिंक पी लिया तो जलन, गैस या मिचली की समस्या हो सकती है। खासकर अगर आपको पेट की प्रॉब्लम है, तो ऐसे में बिल्कुल खाली पेट डिटॉक्स ड्रिंक लेने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि इससे पहले आप थोड़ा सादा पानी पी लें या फिर कोई फल का छोटा टुकड़ा खा लें।

About GE-Live

Check Also

चावल-रोटी छोड़ने के बाद भी क्यों बढ़ती है Blood Sugar? जानिए 6 बड़ी वजहें और कंट्रोल करने का तरीका

डायबिटीज को अक्सर मीठा खाने या चावल-रोटी के सेवन से जोड़कर देखा जाता है। यही …