Breaking News

ईरान ने मस्क पर उतारा ट्रंप का गुस्सा! संसद ने खतरे का हवाला देते हुए अमेरिकी कंपनी पर लगाया बैन।

 

Iran Setback for Elon Musk: ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप का बदला एलन मस्क से लिया है. ईरानी संसद ने मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को देश में बैन कर दिया है. संसद में कहा गया है कि स्टारलिंक बिना इजाजत देश में संचालन कर रही थी और देश की संप्रभुता को खतरे में डाल रही थी.

ईरान की संसद ने स्टारलिंक जैसी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा समेत बिना लाइसेंस वाले इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों के इस्तेमाल को अपराध घोषित करने वाला कानून पारित किया है. इसके तहत अपराधियों को जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा.

इंटरनेट सेवाओं पर निगरानी क्यों है जरूरी?

स्टारलिंक का इस्तेमाल इंटरनेट प्रतिबंधों और घरेलू कंपनियों से मिलने वाली खराब क्वालिटी की सेवा की वजह से किया गया. ईरानी अधिकारियों को अब डर है कि गैर-निगरानी वाली मोबाइल इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल से कथित इजरायली जासूसों को तेल अवीव से संपर्क करने में सक्षम बनाया जा सकता है.

23 जून को ईरानी संसद में लाया गया था बिल 

ईरानी संसद में ये कानून 23 जून को इजरायल के साथ 12 दिनों की जंग और विदेशी प्रभाव, सूचना नियंत्रण को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्दनेजर लाया गया है. इस संघर्ष के दौरान ऐसी रिपोर्टें सामने आईं कि जंग के समय इंटरनेट बैन के बावजूद कई लोग स्टारलिंक का इस्तेमाल कर रहे थे. इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बढ़ जाता है.

खुफिया जानकारी शेयर करने पर मृत्युदंड की सजा 

‘जासूसी के लिए दंड में बढ़ोतरी और राष्ट्रीय सुरक्षा, हितों के खिलाफ इजरायल और शत्रुतापूर्ण देशों के साथ सहयोग’ टाइटल वाले इस कानून में 9 अनुच्छेद हैं. इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानी जाने वाली गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है. नए कानून के तहत, इजरायल और अन्य शत्रुतापूर्ण राज्यों के साथ किसी भी खुफिया जानकारी को साझा करने पर मृत्युदंड का प्रावधान है.

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …