Breaking News

मुख्यमंत्री स्टालिन ने जयशंकर को पत्र लिखा, श्रीलंका ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो: श्रीलंका बार-बार भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी कर रहा है। इस बार दोबारा श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में 11 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस वर्ष गिरफ्तार भारतीय मछुवारों की कुल संख्या 333 हो गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह बात कही गयी है। इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने श्रीलंका की ओर से बार-बार की जाने वाली इस कार्रवाई को चिंतजानक बताया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शुक्रवार को उत्तरी प्रांत जाफना के प्वाइंट पेड्रो तट के पास 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी मछली पकड़ने वाली नाव जब्त कर ली गई। इसमें कहा गया है कि पकड़े गए लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंथुराई मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर लाया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसके साथ ही इस वर्ष श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 333 हो गई है तथा उनके जब्त किए गए जहाजों की संख्या 45 हो गई है।

स्टालिन ने पत्र में लिखा मछुआरों का दर्द

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 11 और मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, “मैंने बार-बार इस बात पर प्रकाश डाला है कि ऐसी घटनाएं चिंताजनक आवृत्ति पर हो रही हैं। अकेले 2024 में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 324 मछुआरों और 44 नौकाओं को पकड़ा गया था। तमिलनाडु में मछुआरों को बार-बार की गई गिरफ्तारियों के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके निर्वाह के साधन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …