साइबर क्राइम पुलिस लगातार लोगों से साइबर फ्रॉड से बचने की अपील कर रही है। उन्हें समय-समय पर जागरूक भी कर रही है। उसके बावजूद लोग साइबर जालसाजों का शिकार बन जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी अमीनी गांव के बीएलओ को साइबर ठगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी बन
.
फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके लिए साइबर जालसाजों ने उसके मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाया और खाते से पैसे उड़ा दिए।
हेलो मै जिला निर्वाचन अधिकारी बोल रहा हूं
वाराणसी के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के अमीनी गांव के बीएलओ बल्लूर पाल ने बताया – दिन में उनके पास कॉल आया कि जिला निर्वचन कार्यालय से बोल रहा हूं। जिला निर्वाचन अधिकारी बता करेंगे। उसके बाद उधर से बात कर रहे शख्स ने जिला निर्वाचन अधिकारी बनकर बात की और विकास कार्यों की प्रगति। मतदाता लिस्ट आदि की जानकारी ली।
सरकारी एप की जांच के नाम पर डाऊनलोड करवाया एप
इसके बाद उसने सरकार द्वारा प्रदत्त एप की जानकारी मांगने लगा और मुझे झांसे में लेकर मेरे एनी डेस्क एप डाऊनलोड करवाया और फिर फोन में थोड़ी देर चेक करने के बाद फोन कट गया। उसके दस मिनट बाद मुझे मैसेज 19 हजार 500 रुपए अकाउंट से कट गए। अब वह फोन नंबर बंद है।
मिर्जामुराद थाने पर दर्ज हुई FIR
इस मामले में पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने पर FIR दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। वहीं साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान फोन काल के आने के बाद कोई भी एप अपने मोबाइल पर उसके कहने पर न डाऊनलोड करें। वरना आप की गाढ़ी कमाई खतरे में पड़ सकती है।
Global Express Live